; मोदी और केजरीवाल मंहगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम: कांग्रेस - Namami Bharat
मोदी और केजरीवाल मंहगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम: कांग्रेस

पेट्रोलियम पदार्थों में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी से रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुऐं, सब्जियों, खाद्य तेल, रसोई गैस की कीमतों में हुई असहनीय वृद्धि से दिल्लीवासियों को अजीविका चलना संकटमयी हो गया है। – चौ0 अनिल कुमार

मोदी और अरविन्द सरकार मुनाफाखोरों और कालाबाजारी करने वालों की मदद करने के कारण लोगों की बदहाली के लिए पूरी तरह जिम्मेदार है। – चौ0 अनिल कुमार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में आज दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की अम्बेडकर नगर विधानसभा में मंहगाई को लेकर पोल खोल यात्रा का निकाली । यात्रा गांधी हरिजन विद्यालय, मदनगीर से निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्रीय लोग भी इस उम्मीद के साथ शामिल हुए कि पिछले 15 वर्षों से निगम में शासित भाजपा के कुशासन से और 7 वर्षों के आम आदमी पार्टी के कुप्रबंधन से छुटकारा कांग्रेस पार्टी दिलाऐगी। ज्ञातव्य है कि पोल खोल यात्रा अगले 70 दिनों तक सभी 70 विधानसभाओं में निकाली जाऐगी जिसमें सभी 272 वार्डो को कवर किया जाएगा। पोल खोल यात्रा के दौरान मंहगाई का पुतला फूंका गया।

अम्बेडर नगर विधानसभा में पोल खोल यात्रा में चौ0 अनिल कुमार के साथ पूर्व सांसद रमेश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, पूर्व विधायक जय किशन, बिजेंद्र सिंह, शीश पाल, विजय लोचव, अनिल भारद्वाज, जिला अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल और राजेश चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक दत्त और शिवानी चोपड़ा, प्रदेश महिला अध्यक्ष अमृता धवन, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव, पूर्व मेयर सतबीर सिंह, दिल्ली एनएसयूआई अध्यक्ष कुणाल सहरावत, एस.सी. विभाग के चैयरमेन सुनील कुमार, निगम पार्षद वेद पाल पूर्व निगम पार्षद पन्ना लाल खैरवाल, प्रमोद चौधरी, ओमवती, भगवीर सिंह, मीर सिंह, परवीन राणा, राजिंदर तंवर, पुष्पा सिंह, अनीता चौधरी, आजाद बिधूड़ी, राजेन्द्री सेहरावत, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कांता शर्मा, अमित बिधूड़ी, धीरज बसोया शुभम शर्मा, शिवराम सिंह, यदुराज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल थे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे और भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम और आम आदमी पार्टी की नाकामियों से संबधित नारे लिखे हुए थे।

कोविड महामारी की भरपाई के नाम पर केन्द्र की भाजपा और दिल्ली आम आदमी पार्टी की सरकारें टैक्सों लगाकर लूट मचा रही है। देश सहित दिल्ली में पेट्रोल, डीजल व सीएनजी के दामों में लगातार हो रही बेतहाशा बढ़ोत्तरी के कारण खाद्य वस्तुओं, तेल, तिलहन व सब्जियों के दाम आसमान छू रहे है और रसोई गैस और पीएनजी की दरों में वृद्धि ने गृहणी का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई के चलते मध्यम वर्ग, निम्न वर्ग, गरीब, मजदूर आज मजबूर अपनी अजीविका चलाने में मजबूर दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और दिल्ली सरकार की बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते आज हर वर्ग घर से सड़क तक पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

भाजपा की केन्द्र दिल्ली की अरविन्द केजरीवाल की मंहगाई को कम करने की नियत ही नही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का यह कहना कि मंहगाई को कम करने के प्रयास करने के बावजूद आम लोगों तक उसका फायदा नही पहुॅच रहा है, सिर्फ लोगों को भ्रमित करने के लिए बयान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के आदेश के बावजूद खाद्य तेल के दामों में अनियंत्रित वृद्धि से भाजपा की उद्योगपतियों के साथ सहभागिता और मित्रता साफ उजागर होती है। चौ0 अनिल कुमार ने यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से मांग की कि देशवासियों को राहत देने के लिए दौड़ती मंहगाई पर लगाम लगाऐं।

 पिछले 7 वर्षों में डीजल और पेट्रोल पर एक्साईज ड्यूटी के रुप में केन्द्र सरकार ने 23.25 लाख करोड़ और दिल्ली सरकार ने वेट के रुप में 25000 करोड़ रुपये एकत्रित किए है, क्योंकि उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल की कीमत का 50 प्रतिशत हिस्सा टैक्सों के रुप में भुगतना पड़ रहा है। सरकारों द्वारा रसोई गैस पर सब्सिडी समाप्त करने के बाद सिलेंडर 899.50 रुपये में मिल रहा है जबकि पेट्रोल और डीजल की दरें आसमान छू रही है, जिनमें सरकार की शह पर प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है।  चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली को सिंगापुर, लंदन और पेरिस बनाने का जो वायदा किया था उसे उन्होंने लगभग पूरा कर दिया है क्योंकि दिल्ली में पेट्रोल 107.59 रुपये है जबकि सिंगापुर में 111.62 रुपये और लंदन में 116 रुपये है, लगभग थोड़ा आगे है।

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल गरीबों की बात करने की बजाय गरीबों की मदद करने में संवेदनशीलता दिखाऐं, क्योंकि केन्द्र और दिल्ली सरकार की मुनाफाखोरों को खुल छूट देने के बाद दिल्ली में मंहगाई से जनता का बुरा हाल है और गरीब मरता जा रहा है। चौ0 अनिल कुमार ने मांग की कि दिल्लीवालों को मंहगाई से तुरंत राहत देने के लिए दिल्ली सरकार विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की सरकार की तर्ज पर सरकारी स्टॉल खोलकर बाजार भाव से सस्ते दामों पर सब्जियां, दालें आदि वस्तुए उपलब्ध कराए और पेट्रोल और डीजल पर वेट की दरें कम करके पेट्रोल पर वेट 20 प्रतिशत और डीजल पर 12.5 प्रतिशत तक वसूला जाऐ।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!