; अयोध्या को आई थीम पार्क की सौगात, 40 एकड़ में 50 करोड़ की लागत से होगा तैयार - Namami Bharat
अयोध्या को आई थीम पार्क की सौगात, 40 एकड़ में 50 करोड़ की लागत से होगा तैयार

फैजाबाद/लखनऊ और कानपुर के वाटर पार्क की तर्ज पर राम की नगरी अयोध्या को भी एक वाटर पार्क का तोहफा मिलने जा रहा है।अयोध्या की तिहुरा माझा में 40 एकड़ की जमीन पर 50 करोड रुपए की लागत से आई थीम पार्क का निर्माण होगा जिसका आज वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया गया।

रामनगरी अयोध्या में पर्यटन के बढ़ावे के लिहाज से फरवरी में लखनऊ में हुए इन्वेस्टर समिट मीट में शिवा कंस्ट्रक्शन व प्रदेश सरकार के बीच एमओयू साइन हुआ था जिसके तहत अयोध्या के पर्यटन विकास के लिए आई थीम पार्क का निर्माण होना है जिसमें एम्यूज़मेंट वाटर पार्क का निर्माण होगा। इस प्रोजेक्ट को फरवरी 2019 के आसपास लोगों के लिए शुरू करने की संभावना है।

इसी प्रोजेक्ट में भारत में पहली बार कहीं पर मानव निर्मित झील में म्यूजिकल फाउंटेन द्वारा 80×100 के वाटर स्क्रीन पर लेजर शो के माध्यम से 1 घंटे का रामायण दिखाने का भी कार्यक्रम है।इसके बन जाने से अयोध्या ही नहीं पूरे पूर्वांचल के पर्यटन विकास को पंख लगने की संभावना है।

दीपक श्रीवास्तव

News Reporter
error: Content is protected !!