; अयोध्या से केशव का ऐलान 300 से अधिक सीट जीत कर फिर बनेगी भाजपा सरकार
अयोध्या से केशव का ऐलान 300 से अधिक सीट जीत कर फिर बनेगी भाजपा सरकार

बिसमिल्लाह खान। रामनगरी अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय में अयोध्या मंडल के पांचो जिलों को बहुत बड़ी सौगात दी।केशव प्रसाद मौर्य ने 996 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। यह परियोजना 14 अरब 78 करोड़ों की है। अयोध्या मंडल के लिए अब तक की सबसे बड़ी सौगात मानी जा रही है।

राम जन्मभूमि आंदोलन में शहीद होने वाले कारसेवको के घर तक सड़क

यह परियोजना अयोध्या मंडल के अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर व अंबेडकर नगर के लिए है।वही डॉ राम मनोहर अवध विश्वविद्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान  उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने घोषणा करते हुए कहा देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले जवान व आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले पुलिस के जवान के घर तक अब जय हिंद वीर पथ बनेगा।हमारी सरकार सड़क जयहिंद वीर पथ के नाम से बनाएगी।इसी बीच उन्होंने एक और घोषणा की राम जन्मभूमि आंदोलन में शहीद होने वाले कारसेवको के घर तक सड़क बनेगी।राम भक्त कारसेवक के नाम से सड़क बनेगी।

कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा सम्मान ,हर कार्यकर्ता अपने आप को उपमुख्यमंत्री से कम न समझे

वही 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री ने अपनी जीत का डंका बजा दिया.उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में 300 से अधिक सीट जीत कर भाजपा की सरकार बनेगी।कोई भी नही चाहता है कि गुंडागर्दी की सरकार बने। उन्होंने बताया कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा सम्मान ,हर कार्यकर्ता अपने आप को उपमुख्यमंत्री से कम न समझे।उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में टॉपर स्टूडेंट के घर तक भी सड़क बनेगा।स्वामी विवेकानंद के नाम से भी सड़के बनेगी।

हनुमान जी महाराज के दरबार में टेका माथा। 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रुदौली के शुजागंज में राम जन्मभूमि आंदोलन में बलिदानी कारसेवक स्वर्गीय राम अचल गुप्ता की प्रतिमा का अनावरण किया और रुदौली रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवर ब्रिज का जायजा लिया। रुदौली क्षेत्र वासियों की लाइफ लाइन रुदौली रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण की प्रगति का जायजा लेने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुंचे थे। इसी दौरान रेलवे व उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के अधिकारियों के अलावा जिले के डीएम,एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलाल का दर्शन पूजन किया।भगवान हनुमान जी महाराज के दरबार में टेका माथा। 

News Reporter
error: Content is protected !!