; हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पुष्कर धामी से करेंगे मुलाकात - Namami Bharat
हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,  पुष्कर धामी से करेंगे मुलाकात

आज प्रातः देव संस्कृति विश्वविद्यालय में स्थित बाल्टिक शिक्षा एवं संस्कृति केंद्र देखने पहुंचे

हरिद्वार मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करेंगे, जो इनदिनों हरिद्वार में हैं। सीएम यहां गायत्री तीर्थ शांतिकुंज द्वारा संचालित देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित अतिथि गृह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

बताया जा रहा है किया दोनों मुख्यमंत्री की निजी और एकांत मुलाकात होगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून लौट जाएंगे। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देव संस्कृति विश्वविद्यालय और गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह यहां पर शताब्दी समारोह व्याख्यानमाला व्याख्यान देंगे।

Koo App
पूज्य गुरुदेव की कृपा से भारतीय संस्कृति का प्रचार पूरी दुनिया में था।हर जगह वह पदचिन्ह आज भी दिखाई देते हैं।बालटिक देशों में,जहां भाषाई व सांस्कृतिक समानता है,उन देशों में यह सेंटर काम कर रहा है।गुरुदेव के आशीर्वाद से भारत व इन देशों को जोड़ने का प्रयास हुआ है वह अभिनंदनीय है:CM CM Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) 2 Dec 2021

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा ” पूज्य गुरुदेव की कृपा से भारतीय संस्कृति का प्रचार पूरी दुनिया में था।हर जगह वह पदचिन्ह आज भी दिखाई देते हैं।बालटिक देशों में,जहां भाषाई व सांस्कृतिक समानता है,उन देशों में यह सेंटर काम कर रहा है।गुरुदेव के आशीर्वाद से भारत व इन देशों को जोड़ने का प्रयास हुआ है वह अभिनंदनीय है” 

इसके बाद बुआ योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात करने पतंजलि योगपीठ जाएंगे और शाम को श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के साथ संध्याकालीन गंगा आरती में हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दो दिनी दौरे पर बुधवार देर रात हरिद्वार पहुंचे थे। तीन दिसंबर को उनका कार्यक्रम कनखल स्थित हरिहर आश्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरि के सानिध्य में पौधारोपण और धार्मिक अनुष्ठान का भी है। दोपहर बाद वह भोपाल रवाना हो जाएंगे

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!