; मिर्जापुर पहुंची जन विश्वास यात्रा, सांसद रीता बहुगुणा भी पहुंची - Namami Bharat
मिर्जापुर पहुंची जन विश्वास यात्रा, सांसद रीता बहुगुणा भी पहुंची

उत्तर प्रदेश में 2022 के लिए चुनावी बिसात बिछ चुकी है। इस सियासी अखाड़े में बाज़ी मारने के लिए प्रदेश में सभी राजनीतिक दल अलग-अलग ढंग से काम कर रहे हैं। इसी तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में जन विश्वास यात्रा का आगाज़ कर दिया है और विभिन्न इलाकों से यह यात्रा निकाली जा रही है।

गुरुवार को भाजपा की जन विश्वास यात्रा मिर्जापुर होते हुए चुनार पहुंची, जहां पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। चुनार में हुई जनसभा में चुनार की जनसभा में सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल औऱ बतौर मुख्य अतिथि सांसद रीता बहुगुणा भी मौजूद रहीं।

भाजपा नेता और सांसद विनोद  सोनकर ने इस यात्रा की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप पर पोस्ट कीं। 

विनोद सोनकर ने लिखा कि, जन विश्वास यात्रा के तहत पाटरी सेंटर चुनार की जनसभा में सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल जी, सांसद रीता बहुगुणा जी समेत विधायक अनुराग सिंह पटेल जी, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह जी और ब्लॉक् प्रमुख चंद्र प्रकाश सिंह शामिल हुए।

एक और कू करते हुए उन्होने रीता बहुगुणा का धन्यवाद दिया और कहा कि ये है यूपी की जनता का विश्वास, फिर से पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार।

“जन विश्वास यात्रा” के तहत मुख्य अतिथि के रूप में चुनार में सांसद रीता बहुगुणा जी ने शिरकत की।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले की चुनार विधानसभा, जिले की सभी 5 विधानसभाओं में सबसे ज्यादा सम्पन्न और समृद्ध है। इस सीट पर लंबे समय से एक ही परिवार का राज रहा है। यह सीट बीजेपी नेता ओमप्रकाश सिंह के नाम से भी चर्चा में रहती है। अब तक सबसे ज्यादा विधायक इन्हीं के परिवार से रहे हैं और मंत्री तक बने हैं। सात बार से इस सीट पर पूर्व सिंचाई मंत्री ओम प्रकाश सिंह विधायक बने लेकिन 2012 में सपा के जगदम्बा पटेल की जीत हुई। साल 2017 में बीजेपी ने इस सीट को फिर से अपने पाले में कर लिया। साल 2017 में बीजेपी ने ओमप्रकाश सिंह के बेटे अनुराग सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था जिसमें अनुराग सिंह ने एसपी के जगदम्बा सिंह पटेल को शिकस्त देकर यह सीट अपने पाले में कर ली थी।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!