2029 तक नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाये रखने की खाई कसम

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा अध्यक्ष गौरव खारी की अध्यक्षता में आज एक कार्यकर्ता सम्मेलन डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविक सेन्टर में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुये। प्रमुख वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, ओ.बी.सी. मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दारा सिंह चैहान एवं प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।  

मनोज तिवारी ने कहा कि हमारा प्रथम लक्ष्य कार्यकर्ताओं के सहयोग से 2029 तक नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाये रखना है। उन्होंने कहा कि ओ.बी.सी. समाज के माध्यम से प्रत्येग गांव और प्रत्येक क्षेत्र को भाजपा से जोड़कर नरेन्द्र मोदी की योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचाना है। तिवारी ने केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में खरीफ की फसलों के समर्थन मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का दिल्ली की जनता की ओर से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि कुछ ही वर्षों में देश के किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य पूरा होगा।

श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, गांव और ओ.बी.सी. समाज की पार्टी है। श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार पार्टी में ओ.बी.सी. मोर्चा का गठन किया गया। देश में डोमेस्टिक एयर सर्विस और स्मार्ट फोनों के उपयोग में कई गुना वृद्धि हुई जो एक बड़ी उपलब्धि है। केन्द्र सरकार ने अपने चार साल के कार्यकाल में कोई कर्ज नहीं लिया है जो यह दर्शाता है कि हमारी अर्थ व्यवस्था मजबूत है। मुझे लगता है कि अगला चुनाव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समर्थकों और उनके विरोधियों के बीच होगा।

 

News Reporter
error: Content is protected !!