; फैजाबाद में लिपिक ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी, पुलिस जांच में जुटी
फैजाबाद में लिपिक ने खुद को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी, पुलिस जांच में जुटी

फैजाबाद/फैजाबाद में इंटर कॉलेज के एक लिपिक ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली उसने खुद को अपने चेहरे पर मारी जिससे उसका चेहरा वीभत्स हो गया। लिपिक महेंद्र यादव मिल्कीपुर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में लिपिक थे और पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव के बुआ के लड़के थे। मौके पर पहुंचे आनंदसेन यादव ने परिवारों को ढांढस बंधाया। मृतक लिपिक महेंद्र यादव की पत्नी भी प्राइमरी पाठशाला में शिक्षिका है।

मामला कोतवाली नगर के कृष्णा विहार कॉलोनी उसरू की है जहां पर अपने आवास पर लिपिक महेंद्र यादव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारी जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे की तरफ भागे और देखा महेंद्र यादव लहूलुहान फर्स पर पड़ा था। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शव का पंचनामा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव के बुआ के लड़के थे और उन्हीं के इंटर कॉलेज में लिपिक थे।पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने बताया कि वह आज कॉलेज में न जाकर फोन पर ही अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए थे जिसके बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली। आनंदसेन यादव बताया कि कई दिनों से वह कुछ तनाव में चल रहे थे हालांकि आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। मृतक लिपिक महेंद्र यादव की पत्नी जिले के ही एक प्राइमरी पाठशाला में शिक्षिका है। पति के मृत्यु के बाद पत्नी व परिजनों का बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री आनंदसेन यादव ने अपने बुआ के लड़के के परिजनों को ढांढस बंधाया और सांत्वना दिया। फिलहाल स्थानीय पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 

News Reporter
error: Content is protected !!