; बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर, एक की फीस तो 135 करोड़ - Namami Bharat
बॉलीवुड के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर, एक की फीस तो 135 करोड़

आज हम आपको बॉलीवुड के साल 2021 के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स के बारे में बताते हैं।

बाहुबली की अपार सफलता के बाद से ही एक्टर प्रभास ने अपनी फीस बढ़ा ली है, हलांकि इसी फिल्म के बाद वो एक पैन इंडिया एक्टर बन गए थे। इसी वजह से उन्होंने फीस में भी इजाफा कर दिया, आज के समय में प्रभास एक फिल्म करने के लिए लगभग 110 करोड़ अपनी फीस के तौर पर निर्माताओं से चार्ज कर रहे है।

वैसे प्रभास के हाथों में कई प्रोजेक्ट है, जिसके लिए उन्होंने 100 करोड़ से ऊपर ही अपनी फीस ली है। प्रभास भारतीय सिनेमा में हाईएस्ट फीस लेने वाले पहले एक्टर बन रहे है, आज के समय में प्रभास की फैन फॉलोइंग इंडिया के कोने-कोने में है। हर तरह के दर्शक उनके फैन है, और उनकी फिल्मों के आने का इंतजार कर रहे होते है

सलमान खान 

सलमान खान भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। वो एक फिल्म करने के लिए 70 से 75 करोड़ रूपए फीस चार्ज करते हैं। सलमान खान का हिस्सा फिल्म के प्रोजेक्ट्स में भी होता है।

शाहरुख़ खान

शाहरुख़ खान का नाम देश के मेगास्टार्स में है। शाहरुख़ खान अपनी एक फिल्म करने के लिए करीब 50 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। इसके साथ वह फिल्म में हुए प्रॉफिट का भी वह 45 प्रतिशत हिस्सा लेते हैं। चर्चा यह भी है कि शाहरुख़ खान फिल्म पठान के लिए 100 करोड़ रूपए चार्ज कर रहे हैं।

आमिर खान

पिके-3 इडियटस और दंगल जैसी फिल्मो में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले आमिर खान भी एक फिल्म के लिए 70 से 80 करोड़ रूपए लेते हैं। वह अपने किरदार को निभाने में काफी मेहनत भी करते हैं, किरदार को परफेक्ट सकल देने की वजह से लोग उन्हें मिस्टर पर्फेक्टनिस्ट भी कहते हैं।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स की लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम सबसे ऊपर है। साथ ही कमाई करने में अक्षय कुमार सबसे आगे है। साल 2020 में अक्षय कुमार एक मूवी के लिए 100 करोड़ फीस लेते थे, लेकिन 2021 में अब अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की एक मूवी के लिए अपनी फीस बढ़ा कर 135 करोड़ रूपए कर दी है।

अजय देवगन

अजय देवगन भी फिल्मों में कमाई करने में किसी से पीछे नहीं हैं। अभी बॉलीवुड फिल्म ‘भुज द प्राइड ऑफ़ इंडिया’ में वह मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। अजय आज के समय में एक फिल्म में काम करने के लिए बतौर फीस 30 से 50 करोड़ रूपए तक लेते हैं।

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन की बात करें तो वो एक फिल्म में काम करने के लिए 50 से 65 करोड़ रूपए की फीस लेते है। ऋतिक की ज्यादातर फ़िल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह अपनी एक्टिंग और फैशन सेंस के लिए काफी जाने जाते हैं। भले ही कोरोना काल में रणवीर सिंह की कोई फिल्म नहीं आई लेकिन उनकी फीस 40 से 45 करोड़ रूपए तक है। रणवीर को पीरिऑडिक फिल्मों से ज्यादा पहचान मिली है।

रणबीर कपूर

अगर बात करे संजू फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाले रणबीर कपूर की तो वो भी एक फिल्म में काम करने के लिए 25 करोड़ रूपए तक चार्ज करते हैं। फिलहाल रणबीर के फैंस उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म बह्रमास्त्र के रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे है।

News Reporter
error: Content is protected !!