; अंगूरी भाभी के बदले अंदाज़, थाईलैंड में दिखाया नया अंदाज
अंगूरी भाभी के बदले अंदाज़, थाईलैंड में दिखाया नया अंदाज

एण्ड टीवी के पॉपुलर शो भाभी जी घर पर की फेमस किरदार अंगूरी भाभी का रोल निभाने वाली शुभांगी अत्रे किसी परिचय की मोहताज नही  है ये हर घर में बच्चे हो या बुजूर्ग सबकी पसंदीदा है अंगूरी भाभी। अकसर लोगो को अपने मासूम और बौड़म किरदार के कारण खूब दिल जीता है।और वो  हर जगह फेमस है। पर आजकल शुभांगी के ‘रंग-ढंग’ बदले बदले से नज़र आ रहे हैं।

ऐसा इसलिए क्योंकि भाभी जी आजकल घर पर नहीं हैं । वो थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। शुभांगी ने सोशल मीडिया पर अपनी मौज-मस्ती की तस्वीरें शेयर की हैं। शुभांगी अपने परिवार के साथ इन दिनों थाईलैंड की सैर कर रही हैं। और यहां उनका अलग अवतार देखने ही लायक है।

शो में साड़ी और घाघरा पहने अपने लड्डू के भईया के लिए सादगी बरतने वाली अंगूरी भाभी का ये लुक कुछ लोगों को चौंकाने के लिए काफ़ी है। उनके इस लुक को लेकर काफी  चर्चा है। कुछ लोग तो कह रहे हैं कि भाभी जी तो पहचान में ही नहीं आ रही हैं। अभी कुछ ही समय पहले उनकी शादी की सालगिरह थी। तब उन्होंने पति पीयूष पूरे के साथ ली गई तस्वीर शेयर की थी।

 

ज़ेबा खान

 

News Reporter
error: Content is protected !!