; अमेरिका एवं इंग्लैण्ड के पाँच विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा चयनित - Namami Bharat
अमेरिका एवं इंग्लैण्ड के पाँच विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्रा चयनित

लखनऊ, 6 जनवरी। सिटी मान्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस की मेधावी छात्रा सान्या वर्मा ने कम्प्यूटर साइन्स की उच्च शिक्षा हेतु अमेरिका एवं इंग्लैण्ड के पाँच प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है, जिसमें अमेरिका की पेन स्टेट यूनिवर्सिटी एवं इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो, यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर, लैंकेस्टर यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ लॉफबरो शामिल है। सान्या ने इस सफलता का सम्पूर्ण श्रेय सी.एम.एस. के अपने शिक्षकों विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय की इस मेधावी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस..टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा वर्ष 2023 में सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी सी.एम.एस. छात्र रिकार्ड संख्या में विदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ायेंगे।

News Reporter
error: Content is protected !!