; कविता पाठ प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र को - Namami Bharat
कविता पाठ प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सी.एम.एस. छात्र को

लखनऊ, 5 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस के कक्षा-2 के प्रतिभाशाली छात्र नील बंसल ने कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का संचार मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में डाक विभाग द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कई प्रतिष्ठित स्कूलों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने बड़े आत्मविश्वास से कविता पाठ करके अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया। नील को प्रथम पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता छात्रों के हिन्दी ज्ञान को परखने एवं उनकी अभिव्यक्ति क्षमता व आत्मविश्वास के विकास हेतु आयाजित की गई। सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वर्ल्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके।

News Reporter
error: Content is protected !!