; UP के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक, PGI किया गया शिफ्ट
UP के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत नाजुक, PGI किया गया शिफ्ट

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल माननीय श्री कल्याण सिंह को आज लगभग सायं 5:30 पर संजय गांधी पी जी आई के Critical Care medicine के आईसीयू में भर्ती किया गया। वे लगभग पिछले दो सप्ताह से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। यहां पर आने पर उनका रक्तचाप और हृदय गति सामान्य है, लेकिन चैतन्यता का स्तर थोड़ा कम है। पूर्व में विद्यमान उनकी कई व्याधियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें CCM के गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है।

यहां नेफ्रोलॉजी,कार्डिऑलाजी, न्यूरोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, न्यूरो ऑटोलॉजी के विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया गया है, जहाँ डाक्टर बनानी पोद्दार, डाक्टर अफजल अज़ीम, डाक्टर नारायन प्रसाद, डाक्टर सुनील प्रधान, डाक्टर पालीवाल, डाक्टर ईश भाटिया, डाक्टर अमित केसरी द्वारा उनकी यथोचित जांच और उपचार शुरू किया गया है। प्रोफेसर आर के धीमन, निदेशक एवं प्रख्यात हेपेटालाजिस्ट एव प्रोफेसर गौरव अग्रवाल, एन्डोसर्जन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक भी उनके उपचार की देखरेख करेगे।

इसी बीच उनके अस्पताल में एडमिट होने की खबर सुनने के बाद प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी अस्पताल पहुंचे।सीएम योगी ने कल्याण सिंह की तबीयत की जानकारी ली। कल्याण सिंह से बातचीत की और डॉक्टरों से भी बात की। जानकारी के मुताबिक  डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है पिछले सप्ताह कल्याण सिंह को लोहिया मे भर्ती कराया गया है। खून की जांच में यूरिया व करटिनिन बढ़ा है। उनके शरीर मे सूजन है। मेडिसिन विभाग के डॉक्टर इलाज कर रहे है। प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह के मुताबिक उनकी तबीयत स्थिर है।

News Reporter
पंकज चतुर्वेदी 'नमामि भारत' वेब न्यूज़ सर्विस में समाचार संपादक हैं। मूल रूप से गोंडा जिले के निवासी पंकज ने अपना करियर अमर उजाला से शुरू किया। माखनलाल लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक पंकज ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारिता की और पंजाब केसरी के साथ काम करते हुए राष्ट्रीय राजनीति को कवर किया है। लेकिन मिट्टी की खुशबू लखनऊ खींच लाई और लोकमत अखबार से जुड़कर सूबे की सियासत कवर करने लगे। 2017 में पंकज ने प्रिंट मीडिया से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरफ रुख किया। उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित चैनल न्यूज वन इंडिया से जुड़कर पंकज ने प्रदेश की राजनीतिक हलचलों को करीब से देखा समझा। 2018 से मार्च 2021 तक जनतंत्र टीवी से जुड़े रहें। पंकज की राजनीतिक ख़बरों में विशेष रुचि है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही पॉलिटिकल रिपोर्टिंग की तरफ झुकाव रहा है। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति की बारीक समझ रखते हैं।
error: Content is protected !!