; पंजाब की खुशहाली और तरक्की के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे- अरविंद केजरीवाल - Namami Bharat
पंजाब की खुशहाली और तरक्की के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे- अरविंद केजरीवाल

पंजाब के जालंधर को मेरी दो गारंटी: पंजाब में:आप’ की सरकार बनेगी, तो जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाएंगे – अरविंद केजरीवाल

हाथ में तिरंगा और ज़ुबां पर ‘भारत माता की जय’ के साथ जालंधरवासियों में आम आदमी पार्टी के लिए ग़ज़ब का उत्साह और प्यार देखने को मिला – अरविंद केजरीवाल

 जैसे किसान आंदोलन जीता है, वैसे ही हम सबको मिलकर पंजाब की खुशहाली की जंग जीतनी है- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी पूरे देश में अकेली पार्टी है, जो शिक्षा पर काम कर रही है- अरविंद केजरीवाल

आजादी के 70 साल बाद भी भारत के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देने का बाबा साहब का सपना पूरा नहीं हुआ-अरविंद केजरीवाल

हमने कसम खाई है, बाबा साहब का यह अधूरा सपना हम पूरा करेंगे- अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की अमन-शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए जालंधर में तिरंगा यात्रा निकाली। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा वाल्मीकि चौक से शुरू होकर डॉ. अंबेडकर चौक पर खत्म हुई। इस दौरान ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जालंधर को दो गारंटी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, तो जालंधर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट और देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाएंगे।

 उन्होंने कहा कि हाथ में तिरंगा और ज़ुबां पर ‘भारत माता की जय’ के साथ जालंधरवासियों में आम आदमी पार्टी के लिए ग़ज़ब का उत्साह और प्यार देखने को मिला। पंजाब की खुशहाली और तरक्की के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। जैसे किसान आंदोलन जीता है, वैसे ही हम सबको मिलकर पंजाब की खुशहाली की जंग जीतनी है। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे देश में अकेली पार्टी है, जो स्कूल-शिक्षा पर काम कर रही है। आजादी के 70 साल बाद भी भारत के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा देने का बाबा साहब का सपना पूरा नहीं हुआ। हमने कसम खाई है कि बाबा साहब का यह अधूरा सपना हम पूरा करेंगे। 

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आज पंजाब के जालंधर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। आम आदमी पार्टी की यह तिरंगा यात्रा जालंधर के भगवान वाल्मीकि चौक से शुरू हुई और डॉ. अंबेडकर चौक पर खत्म हुई। करीब डेढ़ घंटे तक चली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा देशभक्ति के गीतों से सराबोर रही। तिरंगा यात्रा में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ:आप’ पंजाब के प्रभारी एवं सांसद भगवंत मान सिंह, सह-प्रभारी एवं विधायक राघव चड्ढा, हरपाल चीमा, विधायक जरनैल सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

*पंजाब के अमन-शांति के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे- अरविंद केजरीवाल*

आम आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय दौरे पर आज सुबह पंजाब के जालंधर पहुंचे। जालंधर के वाल्मीकि चौक पर तिरंगा यात्रा की शुरूआत करते हुए ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज यह तिरंगा यात्रा देशभक्ति की यात्रा है। आज यह तिरंगा यात्रा पंजाब के अमन-चैन और शांति की यात्रा है। पंजाब ने आतंकवाद का एक ऐसा दौर देखा है। हर पंजाबी चाहता है कि कभी ऐसा दौर दोबारा नहीं आना चाहिए। पंजाब की अमन-शांति के लिए हम सब लोग मिलकर काम करेंगे। भाई-चारा बनाए रखने के लिए सब लोग मिलकर काम करेंगे। पंजाब की खुशहाली और तरक्की के लिए हम सब लोग मिलकर काम करेंगे। उसी के लिए आज यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। 

*किसान आंदोलन की अगुवाई पंजाब ने की थी, किसानों को सलाम करता हूं- अरविंद केजरीवाल*

डॉ. अंबेडकर चौक पर तिरंगा यात्रा का समापन करते हुए ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बहुत ही शानदार तिरंगा यात्रा रही। जालंधर के लोगों से आज बहुत प्यार और मोहब्बत हमें मिली है। मैं जानता था, जालंधर के लोग हमें बहुत प्यार करते हैं, लेकिन इतना प्यार करते हैं, यह पता नहीं था। इतना प्यार और मोहब्बत देने के लिए जालंधर के लोगों का तहे दिल से शुक्रिया। 

तिरंगा यात्रा के दौरान मैंने देखा कि लोग अपने घरों की छत पर खडे होकर तिरंगा लहरा रहे थे और भारत माता की जय बोल रहे थे। अब हम सभी को पंजाब की खुशहाली और तरक्की के लिए मिलकर काम करना है। पंजाब पुराने दिनों में आतंकवाद से गुजरा था। पंजाब के लिए वो दिन बहुत बुरे थे। पंजाब बॉर्डर स्टेट है। अपने को सबको मिलकर पंजाब को खुशहाल करना है। 

पंजाब का भाई-चारा बनाकर रखना है, जैसे आप लोग बनाकर रखते हो और पंजाब को आगे लेकर जाना है। मैं किसानों को सलाम करता हूं। इस पूरे किसान आंदोलन की अगुवाई पंजाब ने की थी। पंजाब के लोग सबसे पहले जाकर दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे। जब पंजाब के लोग खड़े हो गए, तब सारे देश के किसान खड़े हो गए। जैसे किसान आंदोलन जीता है, वैसे ही अब हम सब को मिलकर पंजाब की खुशहाली की जंग जीतनी है और पंजाब के अंदर आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी है। 

*आम आदमी पार्टी पूरे देश में अकेली पार्टी है, जो शिक्षा पर काम कर रही है- अरविंद केजरीवाल*

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं बाबा साहब डॉ. अंबेडकर को नमन करता हूं। मैं समझता हूं कि बाबा साहब आज तक के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे भारतीय हैं। बाबा साहब के पास 62 विषयों मे ंमास्टर डिग्री थी। एक एमए करने में नानी याद आ जाती है, लेकिन उनके पास 62 डिग्री थी। उन्होंने लंदन और अमेरिका, दो जगह से पीएचडी की थी। आज की तारीख में विदेश से एक पीएचडी करने में नानी याद आ जाती है। बाबा साहब बहुत ही गरीब घर से थे। उन्होंने सबसे ज्यादा तबज्जो शिक्षा को दी थी। आज आम आदमी पार्टी पूरे देश में अकेली पार्टी है, जो स्कूलों पर, शिक्षा पर काम कर रही है। बाबा साहब का सपना था कि भारत के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। लेकिन आज 70 साल बाद भी बाबा साहब का सपना पूरा नहीं हुआ। हम बाबा साहब का सपना पूरा करेंगे। हमने कसम खाई है, बाबा साहब का यह अधूरा सपना हम पूरा करेंगे। 

*जालंधर में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री है, देश में जहां भी खेल खेला जाता है, वहां जालंधर होता है- अरविंद केजरीवाल*

इस दौरान ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जालंधर के लोगों को दो गारंटी भी दी। उन्होंने पहली गारंटी देते हुए कहा कि जालंधर में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री है। अगर पूरे देश में कोई क्रिकेट खेलता है, तो उसको जालंधर का बना हुआ सामान इस्तेमाल करना पड़ता है। सचिन तेंदुलकर जब अपने बल्ले से मारते थे, तो उनके बल्ले के अंदर जालंधर होता था। हमारी हॉकी टीम जब ओलंपिक में मेडल लेकर आती है, तो उनके बॉल के अंदर जालंधर होता है। पूरे देश के अंदर जहां भी खेल खेला जाता है, वहां जालंधर होता है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, तो हम देश की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जालंघर के अंदर बनाएंगे। दूसरा, बहुत सारे घरों के बच्चे विदेश गए हुए हैं। वो वापस आते हैं, तो उनके लिए आसपास कोई एयरपोर्ट नहीं है। जालंघर के लोगों की यह बहुत पुरानी मांग है कि जालंघर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट होना चाहिए। आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, तो जालंघर के अंदर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाएंगे। 

*दो बच्चों ने आम आदमी पार्टी को दान किए अपने गुल्लक के पैसे*

पंजाब में आम आदमी पार्टी के प्रति बड़ों के साथ बच्चों में आपार प्यार उमड़ रहा है। इसका एक नजारा देखने को मिला। ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में जब तिरंगा यात्रा डॉ. अंबेडकर चौक पर पहुंची, तो इस दौरान दो बच्चों ने आम आदमी पार्टी को अपने गुल्लक के पैसे दान में दे दिए। बच्चों से दान में मिले गुल्लक के पैसे स्वीकार हुए ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके पास बड़े-बड़े अमीरों के हजारों करोड़ रुपए हो सकते हैं, लेकिन हम इस गुल्लक के पैसे से ही इस चुनाव को जीतेंगे।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!