; संगठन निर्माण का काम सबसे महत्वपूर्ण- प्रियंका गांधी
संगठन निर्माण का काम सबसे महत्वपूर्ण- प्रियंका गांधी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित किये जा रहे जोनवार प्रशिक्षण शिविर में जोन से  सम्बंधित जनपदों के ब्लॉक जिला,शहर,प्रदेश प्रभारी व जनपदों से सम्बंधित प्रदेश पदाधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर क्रम में आज लखनऊ और मथुरा में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा सम्बोधित करते हुए राष्ट्र के समक्ष खड़ी चुनौतियों से लड़ने के लिये कांग्रेसजनों से कहा कि हर तरह से मजबूती के साथ जनता के लिये खड़े होकर उनकी पीड़ा व दर्द को साझा करें। इसके लिये संगठन निर्माण का काम सबसे महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस जन मजबूती के साथ महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस के दामो में लगातार हो रहे इजाफे के विरूद्व भाजपा सरकार के खिलाफ मुखरता के साथ  आंदोलित रहे,बढ़ती महंगाई, खेती किसानी के सवाल पर आयोजित होने वाले आंदोलन में सक्रिय भूमिका निर्वहित करना समय की मांग है।भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करना है। महंगाई से हर तरफ जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, बेरोजगार युवा नौकरी के लिये आंदोलित है, सरकारी नौकरिया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है, नौकरियों के लिये चयनित अभ्यर्थी नियुक्ति  पाने के लिये दर-दर की ठोकरे खा रहे है।

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव  प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी,कार्यकर्ताओ की राय सबसे महत्वपूर्ण होगी, मजबूत संगठन  की दिशा में सतत प्रयास सफलता का महत्वपूर्ण बिंदु है। संगठन सृजन अभियान से बूथ निर्माण की दिशा दूसरा महत्वपूर्ण बिंदु है,जिस पर कांग्रेसजनों  द्वारा लगातार सक्रिय होकर काम करने के अच्छे परिणाम आने लगे है, उन्होंने कहा कि बूथ निर्माण के साथ  सोशल मीडिया पर सक्रियता अत्यंत महत्वपूर्ण है, उस पर सक्रियता बनाये रखने के साथ उसका बेहतर उपयोग अत्यधिक महत्वपूर्ण है,सबको रीढ़ बनकर  संगठन को मजबूत करना है.

प्रशिक्षण शिविर  को सम्बोधित करते हुए वाड्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओ की भूमिका हर स्तर पर महत्वपूर्ण होती है,।कोरोना काल में कांग्रेसजनों ने जिस तरह प्रवासी श्रमिकों से लेकर वर्तमान समय तक आक्सीजन सेलेण्डर, आक्सीजन कंस्ंटेटर, गांव-गांव , गली-गली घरों तक मेडिकल किट, राशन किट पहुंचाने का कार्य किया है उसके लिये हम आभार व्यक्त करते हुए कहना चाहते है कि आपदा में मानवता की सेवा करने की शक्ति कांग्रेस को अदृश्य शक्ति से सदैव प्राप्त होती है यह जनसरोकार से हमारे जुड़ाव को दर्शाता है।

कांग्रेस जनता को कभी भी मजधार में नहीं छोड़ सकती, यह हमारी प्रेरणा का मूलमंत्र है। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने हर विषय बात रखते हुए कहा कि जनता के लिये बढ़ती महंगाई ज्वलंत और बड़ा मुद्दा है उस पर गम्भीरता पूर्वक रणनीति के साथ आंदोलन खड़ा करना है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं से कहा कि देश अनेक प्रकार की त्रासदी के दौर से गुजर रहा है कांग्रेस कार्यकर्ताओ की बड़ी जिम्मेदारी है की त्रासदीपूर्ण काल मे हम सेवा सत्याग्रह के मार्ग पर डटे और आगे बढ़ते रहे,यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेसजनों के लिये महत्वपूर्ण साबित होगा।

News Reporter
पंकज चतुर्वेदी 'नमामि भारत' वेब न्यूज़ सर्विस में समाचार संपादक हैं। मूल रूप से गोंडा जिले के निवासी पंकज ने अपना करियर अमर उजाला से शुरू किया। माखनलाल लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक पंकज ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारिता की और पंजाब केसरी के साथ काम करते हुए राष्ट्रीय राजनीति को कवर किया है। लेकिन मिट्टी की खुशबू लखनऊ खींच लाई और लोकमत अखबार से जुड़कर सूबे की सियासत कवर करने लगे। 2017 में पंकज ने प्रिंट मीडिया से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरफ रुख किया। उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित चैनल न्यूज वन इंडिया से जुड़कर पंकज ने प्रदेश की राजनीतिक हलचलों को करीब से देखा समझा। 2018 से मार्च 2021 तक जनतंत्र टीवी से जुड़े रहें। पंकज की राजनीतिक ख़बरों में विशेष रुचि है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही पॉलिटिकल रिपोर्टिंग की तरफ झुकाव रहा है। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति की बारीक समझ रखते हैं।
error: Content is protected !!