; एस राजामौली की मूवी आरआरआर का ट्रेलर रिलीज, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक - Namami Bharat
एस राजामौली की मूवी आरआरआर का ट्रेलर रिलीज, इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक

फिल्म बाहुबली फेम एस राजामौली की फ‍िल्‍म आरआरआर का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स है, जैसे राम चरण तेजा, जून‍ियर एनटीआर, अजय देवगण, आलिया भट्ट.  आरआरआर’ दो क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम पर आधारित फिल्म है। इन दोनों ही लोगों ने ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजामों के खिलाफ जंग लड़ी थी। वहीं ट्रेलर के पहले ही फिल्म के दो गाने रिलीज कर चुके हैं। फिल्म में दमदार डायलॉग और धासूं एक्शन देखने को मिल रहा है. ब्रिटिश हुकूमत से जंग की इस कहानी में दोस्ती, धोखा, इमोशन सबकुछ देखने के लिए मिलेगा। फिल्म 7 जनवरी, 2022 को रिलीज होगी।

राजामौली की इस फिल्म ‘आरआरआर’ फिल्म के नॉर्थ इंडियन राइट्स 140 करोड़ रुपए में बिके है। वहीं नॉर्थ इंडियन थिएट्रिकल राइट्स पेन इंडिया ने रिकॉर्ड तोड़ कीमत पर खरीदे हैं। उन्होंने नॉर्थ इंडियन थियेट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक, सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स भी खरीदे हैं। इस डील के बाद फिल्म ने रिलीज से पहले ही 890 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। यानी फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही करीब 900 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने बाहुबली 2 को पछाड़ दिया है। वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि ‘आरआरआर’, बाहुबली 2 के सभी रिकॉर्ड तोड़ कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!