; इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल
इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल

लखनऊ, 17 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के कक्षा-5 के मेधावी छात्र उद्भव तिवारी ने इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में गोल्ड मेडल अर्जित कर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने गणित विषय अपने ज्ञान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अर्जित किया, साथ ही अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा की बदौलत आने वाले समय में विश्व पटल पर देश का नाम रोशन करने का संकेत दिया है।

प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उद्भव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों व विद्यालय के प्रेरणादायी वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इस मेधावी छात्र को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

News Reporter
error: Content is protected !!