; गांव-गरीब की खुशहाली से विपक्ष बौखलाया-सुनील बंसल - Namami Bharat
गांव-गरीब की खुशहाली से विपक्ष बौखलाया-सुनील बंसल

मनोज श्रीवास्तव/बस्ती।प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल का बस्ती आगमन पर टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वे खलीलाबाद में कार्यक्रम कर बस्ती पहुंचे थे। उन्होंने मुडघाट चौराहे पर कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर कोर कमेटी के साथ बैठक में सम्मलित हुए। आगमी योजना पर चर्चा करते हुए कहाँ की नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में चल रहे जनजागरण अभियान को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। जिन कार्यकर्ताओ ने अभी तक 100 घरो में संपर्क नहीं किया है ऐसे कार्यकर्त्ता जल्द से जल्द संपर्क कर पत्रक कार्यालय को जमा कर दे।  इस दौरान भाजपा नेता  सुनील बंसल ने ग्रामीणों को सीएए के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह कानून पाकिस्ताकन, अफगानिस्ताान और बांग्ला देश में प्रताडि़त हिन्दुंओं को भारत की नागरिकता देने का कानून है। किसी की नागरिकता लेने का नहीं। इस कानून भारत के किसी भी नागरिक का कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद अपने निहित स्वारर्थों से विपक्षी नेता इस कानून के बारे में भ्रम फैला रहे हैं।यह अभियान मुडघाट गाँव में चला। सुनील बंसल ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकरी ली। एक-एक घर जा कर नागरिकों से संवाद किया। इस मौके पर गांव में हुई सभा में उन्हों्ने कहा कि सरकार देश को बांट नहीं रही, बल्कि संगठित कर रही है। उन्होंंने कहा कि केन्द्र सरकार गरीबों के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इससे गांव और गरीबों में खुशहाली आ रही है। इस वजह से विपक्ष बौखला गया है। सरकार को बदनाम करने के लिए कुचक्र रच रहा है। सीएए जिस उद़देश्य  को ध्या न में रखकर लाया गया है वह काम बहुत पहले हो जाना चाहिए था। कांग्रेस की सरकार ने जानबूझ कर नहीं किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार ने पिछले पांच वर्षों में देश और प्रदेश को तरक्कीष के रास्तेे पर बढ़ाया है। गांव हो या शहर आज सभी के पास शौचालय है। अब लोग खुले में शौच के लिए नहीं जाते है। राशन की धांघली बंद हो गई है। जिसके भी घर बिजली नहीं थी उसके पास बिजली का फ्री कनेक्शन दिया गया। उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन बांटा गया है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से विदेशों में भारत की एक अलग पहचान बनी है। पिछले पांच वर्षों से गांव  और गरीब का विकास हो रहा है। संचालन राजेंद्र नाथ तिवारी ने किया दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, चन्द्र प्रकाश शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, अजय सिंह गौतम, पवन कसौधन, विवेकानंद मिश्र, यशकांत सिंह, गोपेश्वर त्रिपाठी, सुशील सिंह, अमृत कुमार वर्मा, प्रमोद पाण्डेय, अश्वनी उपाध्याय, अविनास शुक्ल, गोपेश्वर त्रिपाठी, विनोद शुक्ल, अमित शुक्ल, अमरेश पाण्डेय, प्रत्युष विक्रम सिंह, राजन मिश्र, धर्मेन्द्र जायसवाल, नन्द किशोर शाहू, केडी चौधरी, अजय पाल सिंह, अभय पाल, पुष्कर मिश्र, राम चरन चौधरी, वैभव पाण्डेय, कार्यक्रम में सहित कई लोग मौजूद रहे।

News Reporter
Vikas is an avid reader who has chosen writing as a passion back then in 2015. His mastery is supplemented with the knowledge of the entire SEO strategy and community management. Skilled with Writing, Marketing, PR, management, he has played a pivotal in brand upliftment. Being a content strategist cum specialist, he devotes his maximum time to research & development. He precisely understands current content demand and delivers awe-inspiring content with the intent to bring favorable results. In his free time, he loves to watch web series and travel to hill stations.
error: Content is protected !!