; बी प्राक के वीडियो में दिखेगा श्वेता तिवारी की बेटी का निराला अंदाज, सामने आईं पलक तिवारी की बोल्ड तस्वीरें - Namami Bharat
बी प्राक के वीडियो में  दिखेगा श्वेता तिवारी की बेटी का निराला अंदाज, सामने आईं पलक तिवारी की बोल्ड तस्वीरें

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपनी बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। कुछ वक्त पहले ही पलक ने ‘रोजी: द सैफरन चैप्टर’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है। लंबे समय से खबरें चल रही थीं कि जल्द ही वह बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। ये खबरें तब से थीं जब सारा अली खान और जाह्नवी कपूर इंडस्ट्री में आने की तैयारियां कर रही थीं।

इंडस्ट्री में डेब्यू करने के बाद अब श्वेता की बेटी पलक एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। अपने पहले गाने में ही पलक तिवारी बी प्राक के साथ काम करती दिखेंगी। वहीं पलक के साथ इस वीडियो में हार्डी संधू भी होंगे।

इसके साथ ही म्यूजिक वीडियो से पलक का धमाकेदार फर्स्ट लुक सामने आया है। इस बारे में खुद पलक की मां श्वेता तिवारी ने बताया। बता दें, पलक के म्यूजिक वीडियो में संगीत बी प्राक का है वहीं इस गाने को जानी ने अपने शब्दों में पिरोया है। ये गाना 30 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है।

शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी। अपने इंस्टा पोस्ट पर श्वेता ने कहा- ‘प्राउड मोमेंट, हे ईश्वर, आखिरकार वो वक्त आ गया। पलक तिवारी का पहला म्यूजिक वीडियो हार्डी संधू के साथ ‘बिजली-बिजली।’ 30 अक्टूबर को रिलीज होने जा रहा है।’

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!