; एससी/एसटी एक्ट और आरक्षण के विरोध में स्वर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन
एससी/एसटी एक्ट और आरक्षण के विरोध में स्वर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन

कन्हैयालाल यादव/ बलरामपुर। एससी-एसटी एक्ट में किए गए संशोधन और आरक्षण के विरोध में सवर्ण समाज के  विभिन्न संगठनोंं के समर्थन से भारत बंद सफल बनाओ चेतना यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।

अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति,अखिल भारतीय प्रधान संगठन, व् आरक्षण मुक्त भारत के संयुक्त तत्वाधान मे सैकड़ो सवर्ण वर्ग के लोग ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए शहर के रामलीला मैदान से चेतना रैली निकल कर पूरे बाजार को बंद कराते हुए वीर विनय चौराहे पर पहुँच कर सभा किया और सरकार को चेतावनी दिया की सवर्ण के ऊपर हो रहे अत्याचार को बंद किया जाय और एस सी/एस टी एक्ट को तत्काल प्रभाव से वापस लिए जाए और आरक्षण मुक्त भारत की मांग की है।

चेतना यात्रा के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल सक्रीय रूप से तैनात रहे आंदोलनकारियों और पुलिस बल से बाजार बंद कराने को लेकर झड़पे भी हुई संगठन के प्रदेश प्रमुख महासचिव सौरभ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सवर्ण समाज की मांगों को नहीं मांगा गया इसके परिणाम सरकार के लिए घातक सिद्ध होंगे।

राम नरेश त्रिपाठी,अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद् के जिलाध्यक्ष डॉ तुलशीष दूबे, महामंत्री अम्बरीष शुक्ल, आरक्षण मुक्त भारत के संजय  मैं सभा को संबोधित कर सवर्ण समाज के लोगों को एकजुट होकर आरक्षण मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग के लिए अपील किया इस दौरान शुभेन्द्र गौरव,आर्य युवक परिषद् के अशोक तिवारी,छात्र संघ के पूर्व महामंत्री प्रवेश दूबे, बी डी सी भानु तिवारी,इलाहाबाद विश्व विद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष प्रशांत शुक्ल आजाद,प्रधान दिनेश तिवारी,प्रधान विश्वनाथ शुक्ल,इंद्रजीत शुक्ल,मुकेश  सत्य प्रकाश शुक्ल,प्रभारी भानू तिवारी,मनोज तिवारी,आजाद तिवारी,राजा शुक्ल,करणी सेना से गौरव सिंह,अभिलाष सिंह,अभिषेक कसेरा,सत्य प्रकाश शुक्ल,विपिन मिश्र, प्रफुल मणि त्रिपाठी,रजत प्रकाश,सहित सैकड़ो सवर्ण वर्ग के समर्थक भारत बंद सफल बनाओ चेतना यात्रा में मौजूद रहे।

 

News Reporter
error: Content is protected !!