; पुलिस हिरासत में सफाई करती दिखीं प्रियंका गांधी - Namami Bharat
पुलिस हिरासत में सफाई करती दिखीं प्रियंका गांधी

लखीमपुर खीरी हिंसा में पीड़ित किसानों से मिलने जा रहीं कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने सीतापुर में हिरासत में ले लिया है ।  इस दौरान उनसे धक्का मुक्की की भी खबरें  सामने आ रही हैं। प्रियंका गांधी  को हिरासत में लेने के बाद  उन्हें  गेस्ट हाउस में रखा गया है। गेस्ट हाउस से ही प्रियंका गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गेस्ट हाउस में झाडू लगाती  दिखाई दें रहीं हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और प्रियंका गांधी की तारीफ हो रही है। वरिष्ठ पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी ने कहा है कि प्रियंका गांधी संघर्ष भी कर रहीं हैं और अपनी सहजता भी नहीं भूलीं। प्रियंका गांधी का ये वीडियो बहुत ही तेज़ी से वायरल हो रहा है। 

वहीं पुण्य प्रसून बाजपेयी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रियंका गांधी का वीडियो शेयर किया और लिखा की  ‘संघर्ष भी….सहजता भी रात में पुलिस दबंगई से संघर्ष.. सुबह हिरासत में सीतापुर में सफाईगिरी…।’

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल  पर भी प्रियंका गांधी का वीडियो शेयर किया गया और साथ ही  ट्वीट में लिखा गया, ‘संघर्ष की तस्वीर…. सीतापुर के इसी गेस्टहाउस में श्रीमती प्रियंका गांधी को हिरासत में रखा गया है।’ कांग्रेस की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी प्रियंका गांधी का वीडियो शेयर किया है और बीजेपी पर कड़े शब्दों में निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सत्ता में बैठे भेड़ियों, तुम्हारे अंत का आग़ाज़ लिखेंगी प्रियंका गांधी।’

वहीं यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने भी बीजेपी पर निशाना साधते और  प्रियंका गांधी का वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘सीतापुर पुलिस लाइन के अंदर महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर श्रीमती प्रियंका गांधीजी ने श्रमदान के साथ शुरू किया अनशन, जब तक अन्नदाताओं के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक ये आंदोलन सतत जारी रहेगा.. ।’

आपको बताते चलें की सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जहां वो पुलिस वालों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए  नजर आयी है और उन्हें महिलाओं से तमीज से पेश आने की बात कर रहीं हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कू ऐप पर प्रियंका गांधी का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश में आख़िर क्या हो रहा है, लोकतंत्र और आज़ादी दोनों संकट में क्यों है?

सामने आई वीडियो में प्रियंका गांधी पुलिस वालों से केहतीं  दिख रहीं हैं की ‘इसमें बिठाओगे मुझे..मेरा अपहरण करोगे? ये है लीगल स्टेटस तुम्हारा…मत समझो कि मैं नहीं समझती। अरेस्ट करो मुझे , मैं ख़ुशी से जाने के लिए तैयार हूं। जो जबरदस्ती धकेल रहे हो और घसीट रहे हो न आप, उसमें फिजिकल असॉल्ट, एटेम्पट तो किडनैप, अटेम्प्ट तो मोलेस्ट…छूकर देखो आप। जाकर अपने अफसरों से, अपने मंत्रियों से वारंट लाओ। महिला को आगे मत करो, महिलाओं से बात करना सीखो। कानून है इस देश में..तुम्हारे प्रदेश में नहीं होगा लेकिन इस देश में है।’

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!