; पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अभियान के बहाने नब्ज टटोल रहे अमित शाह
पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय अभियान के बहाने नब्ज़ टटोल रहे अमित शाह

रवि उपाध्याय/16वीं लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को तैयार करने के उद्देश्य से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान की शुरूआत की है।भाजपा अध्यक्ष ने बीजेपी मुख्यालय पर इस अभियान के दौरान पुस्तिकाएं भी वितरित की है।आने वाले चुनाव को देखते हुए इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे कार्यकर्ताओं को तैयार करना है जो जनता के बीच जाकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिना सके और जनता को भाजपा के साथ जोड़कर भाजपा के हाथ मजबूत कर सकें।

पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिणक्ष अभियान के तहत बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने 12 पुस्तिकाओं का विमोचन भी किया है।इन पुस्तिकाओं में महिला मोर्चा किसान मोर्चा श्यामा प्रसाद की जीवनी और पंड़ित दीन दयाल उपाध्याय की जीवनी के बारे में बताया गया है।इस तरह के कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच जाकर प्रभावी ढ़ंग से बताना और जनता को भाजपा के द्वारा किए गए कामों के प्रति जागरूक करना है।

हाल ही में विपक्षी पार्टियों के महागठबंधन को देखते हुए साल 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा पार्टी के लिए खासा महत्व रख रहा है इसी चनावी महत्वता को देखते हुए भाजपा पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह इस तरह के कार्यक्रम चला रहे है।   

News Reporter
error: Content is protected !!