; मनोज तिवारी ने नामांकन से पहले रोड शो किया, कार्यकर्ताओं ने भरी विजय की हुंकार
मनोज तिवारी ने नामांकन से पहले रोड शो किया, कार्यकर्ताओं ने भरी विजय की हुंकार
नई दिल्ली, 22 अप्रैल। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मौजूदा सांसद श्री मनोज तिवारी ने आज रोड शो कर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। श्री मनोज तिवारी ने प्रातः 9.30 बजे यमुना विहारी स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर हवन पूजन कर रोड शो शुभारंभ किया और सी ब्लॉक यमुना विहार कावड़ मंदिर गोकुलपुरी, गोकलपुर चैक, अशोक नगर, नंद नगरी, गगन सिनेमा होते हुए नंद नगरी स्थित डीसी कार्यालय पर पहुँचे, जहां उन्होंने नामांकन दाखिल किया। रोड शो में केन्द्रीय मंत्री श्री विजय गोयल, नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता, हरियाणा की मशहूर हरियाणवी गायिका सपना चैधरी ने शामिल होकर न सिर्फ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया बल्कि श्री मनोज तिवारी के लिए वोट भी मांगे।
रोड शो से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री मनोज तिवारी ने कहा कि 2014 में भी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के दम पर अब तक की सबसे मजबूत सरकार बनी थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सब को साथ लेकर सबके विकास के लिए काम किया गया केंद्र सरकार ने गाँव, गरीब, किसान, मजदूर को विकास में साझीदार बनाया तो संसाधनों पर भी समाज के हर वर्ग को समान हिस्सेदार बनाया।
श्री मनोज तिवारी ने कहा कि आतंकवाद से जब पूरा विश्व कराह रहा था ऐसे समय में न सिर्फ देश में फैले हुये आतंकवाद को खदेड़ कर देश के एक कोने में समेट दिया बल्कि पाकिस्तान में घुसकर आतंकी अड्डों को तबाह कर विश्व के सामने आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति को साबित किया। आज भारत विश्व में कीर्तिमान की ऊंचाइयों को छू रहा है लेकिन शिखर अभी शेष है आज देश को फिर से मोदी की जरूरत है तो मोदी को रोकने के लिए आधार खो चुकी कई राजनैतिक पार्टियां विकास गति को रोकने के लिए एकजुट होकर मैदान में हैं और देश के साथ धोखा करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं ऐसे में आप देवतुल्य कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और बढ़ जाती है हम सब ने मिलकर एक बार फिर मोदी सरकार को बनाने के लिए दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करना है।
रोड शो में शामिल केंद्रीय मंत्री श्री विजय गोयल ने कहा कि देश के विकास, स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए केंद्र में पुनः श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार का होना जरूरी है और केंद्र में भाजपा सरकार बनाने के लिए प्रचण्ड बहुमत की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में ऐसे बहुरूपिया की सरकार है जो झूठ का व्यापार करता है जनता को धोखा देकर सत्ता हासिल करना केजरीवाल का मुख्य उद्देश्य है और हमें ऐसे छल प्रपंच रचकर दिल्ली को बर्बाद करने वाली केजरीवाल सरकार से दिल्ली को बचाना है इसलिए उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से मनोज तिवारी का पुनः सांसद चुनना भी बहुत जरूरी है।
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि चुनाव से पहले केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को जो वादे किए थे उसमें से एक भी वादे को पूरा नहीं किया। आज उनका निकम्मापन जनता के बीच बेनकाब हो चुका है, जनता को बताने के लिए उनके पास कुछ नहीं है इसलिए पूर्ण राज्य के भ्रम में जनता को भटकाकर दिल्ली में अपना भ्रष्टाचार का कुनवा बढ़ाना चाहते हैं। इसको रोकने के लिए भाजपा का मजबूत होना और श्री मनोज तिवारी का जीतना जरूरी है।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, श्रीमती मीनाक्षी, पूर्वी दिल्ली के महापौर श्री विपिन बिहारी सिंह, स्थायी समिति अध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह,उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा के चुनाव प्रभारी श्री भोलानाथ विज, सह-प्रभारी श्री प्रवेश शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री अजय महावर, श्री कैलाश जैन, विधायक श्री जगदीश प्रधान, आम आदमी पाार्टी विधायक श्री कपिल मिश्रा, पूर्वांचल मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष सिंह, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री गौरव खारी, उपाध्यक्ष डाॅ. यू के चैधरी, मीडिया सह-प्रभारी श्री नीलकांत बक्शी, मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल, सह-प्रमुख श्री आनंद त्रिवेदी, भाजपा नेता श्री दीपक त्यागी, श्री सूर्यभान पांडे सहित पार्टी के सभी निगम पार्षद साथ ही मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
News Reporter
error: Content is protected !!