; चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी डाॅ. हर्ष वर्धन ने अपना नामांकन किया दाखिल
चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी डाॅ. हर्ष वर्धन ने अपना नामांकन किया दाखिल
नई दिल्ली, 22 अप्रैल। चांदनी चैक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी डाॅ. हर्ष वर्धन ने आज अलीपुर के डी.सी. कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी, श्री मुख्तार अब्बास नकवी, लोकसभा प्रभारी डाॅ. अनिल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय प्रकाश, मीडिया प्रमुख श्री अशोक गोयल देवराहा, निगम नेता श्री तिलकराज कटारिया, श्रीमती वीना विरमानी, निगम पार्षद सरदार अवतार सिंह हित, पूर्व विधायक श्री श्याम लाल गर्ग, जिला अध्यक्ष श्री रोशन कंसल एवं श्री अरविन्द गर्ग सहित जिला पदाधिकारी, पूर्व विधायक, निगम पार्षद एवं मंडल अध्यक्षों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नामांकन पत्र दाखिल करने के पूर्व डाॅ. हर्ष वर्धन ने 19 पुष्पांजलि एन्क्लेव निकट दीपाली चैक के अपने चुनाव कार्यालय में विधिवत यज्ञ करके हवन किया। वेद-मंत्रों के उच्चारण के साथ उन्होंने यज्ञ सम्पन्न कराकर अपने नामांकन के लिये अपने समर्थकों सहित नामांकन स्थल के लिये प्रस्थान किया। उनके साथ रोड शो में चल रहे केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी और श्री मुख्तार अब्बास नकवी भी शामिल थे। रास्ते भर में उपस्थित जनता ने डाॅ. हर्ष वर्धन का पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। उनके साथ भारी संख्या में महिलायें भी जुलूस में शामिल थीं। रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी एवं श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जनता का आभार प्रकट किया और डाॅ. हर्ष वर्धन के लिए जनता से वोट भी मांगे।
इस अवसर पर डाॅ. हर्ष वर्धन ने कहा कि उन्हें देश को नये भारत में परिवर्तित करना है। इसके लिये श्री नरेन्द्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाना है। इसलिये दिल्ली की जनता भाजपा के सातों प्रत्याशियों को रिकाॅर्ड मतों से विजयी बनायें ताकि भारत को सर्व सुविधा सम्पन्न विकसित देश बनाया जा सके।
डाॅ. हर्ष वर्धन ने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी जैसे विकास पुरुष के आगे भाजपा विरोधी दलों के पास कोई भी टक्कर देने वाला प्रत्याशी नहीं है। भाजपा विरोधी दलों में इस बात का भय व्याप्त है कि यदि श्री नरेन्द्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बने तो उन सबको देश को लूटने के आरोप में जेल की हवा खानी पड़ेगी। इसलिए तमाम विचित्र और बेमेल गठबंधन बनाकर वे दल चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। देश की जनता अच्छी तरह जानती है कि देश का विकास श्री नरेन्द्र मोदी ही कर सकते हैं। इस बार के चुनाव में मोदी जी के पक्ष में सकारात्मक ऊर्जा दिखाई देती है जो उन्हें 2014 से भी अधिक बलशाली बनाकर भारत के प्रधानमंत्री की कुर्सी सौंपेगी। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है का विश्वास देश की जनता में आ चुका है जो लोकसभा चुनाव 2019 में 2014 के मुकाबले कहीं अधिक है। प्रधानमंत्री का नेतृत्व देश को विश्व गुरू बनाने के लिए आवश्यक है और दिल्ली की जनता उन्हें पुनः पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार देने को तैयार है।
News Reporter
error: Content is protected !!