; BJP की MCD ने सफाई कर्मचारियों को दिया फिर से धोखा - आप नेता - Namami Bharat
BJP की MCD ने सफाई कर्मचारियों को दिया फिर से धोखा –  आप नेता

*‘आप’ के दबाव में भाजपा शासित नार्थ एमसीडी 2003 से पहले के 500 सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का एजेंडा स्टैंडिंग कमेटी में लाई- सौरभ भारद्वाज*

*- कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने भाजपा की वादा खिलाफी की खोली थी पोल, लेकिन भाजपा ने हमारे दावे को झूठा बताया था- सौरभ भारद्वाज*

*- 2003 से पहले के 6646 कर्मचारियों में से मात्र 500 को ही पक्का किया जा रहा है, जबकि एमसीडी के पास कुल स्वीकृत 17215 पदों में से 2673 पद हैं खाली – सौरभ भारद्वाज*

*- भाजपा ने पिछले दो एमसीडी के चुनावों में लोगों से जो भी वादे किए, उन वादों को अभी तक नहीं पूरे किए- सौरभ भारद्वाज*

आम आदमी पार्टी के दबाव में आकर भाजपा शासित नार्थ एमसीडी को आज 2003 के पहले से कार्यरत सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का एक एजेंडा स्टैंडिंग कमेटी में लाना पड़ा। ‘आप’ के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने भाजपा की वादा खिलाफी की पोल खोली थी, लेकिन भाजपा ने हमारे दावे को झूठा बताया था। वहीं, अब भाजपा शासित नार्थ एमसीडी 2003 से पहले के मात्र 500 कर्मचारियों को पक्का करने का एजेंडा स्टैंडिंग कमेटी में लेकर आई है। 

शर्म की बात यह है कि 2003 से पहले के 6646 कर्मचारियों को पक्का किया जाना है, लेकिन उनमें से केवल 500 को ही पक्का किया जा रहा है, जबकि एमसीडी के पास कुल स्वीकृत 17215 पदों में से 2673 पद अभी खाली हैं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने पिछले दो एमसीडी के चुनावों में लोगों से जो भी वादे किए, उन वादों को अभी तक नहीं पूरे किए।

आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हमने कुछ दिन पहले बताया था कि भाजपा शासित एमसीडी ने कई बार वादा किया और हड़ताल खुलवाते वक्त भी वादा किया कि 2003 से पहले के सफाई कर्मचारियों को वो पक्का करेंगे। उस समय जब मैने प्रेस वार्ता की थी, तो भाजपा की तरफ से जवाब आया था कि आम आदमी पार्टी झूठ बोल रही है। हम तो पहले ही 2003 से पहले के सभी कर्मचारियों को पक्का कर चुके हैं। 

सौरभ भारद्वाज ने मीडिया को नार्थ एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी का एजेंडा दिखाते हुए कहा कि आज भाजपा शासित एमसीडी यह एजेंडा लेकर आई हैं। जिसमें ये रहे हैं कि अगर नार्थ दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के अंदर के सिर्फ सफाई कर्मचारियों को ही लें, तो 2003 से पहले के करीब 6646 कर्मचारी अभी तक पक्के नहीं हुए हैं। 

यह कर्मचारी अपने पक्के होने का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा के लोग दो सप्ताह पहले बोले थे कि आम आदमी पार्टी कर्मचारियों को पक्का करने के मुद्दे पर झूठ बोल रही है, जबकि ये अब यह एजेंडा लेकर आए हैं। शर्म की बात यह है कि अभी भी सभी को पक्का नहीं किया जा रहा है। एजेंडे के मुताबिक 6646 कर्मचारियों में से मात्र 500 कर्मचारियों को पक्का ही करने की बात कही जा रही है। 

विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एजेंडे में इन कर्मचारियों को न तो एरियर्स देने की बात कही गई है। एरियर्स कब देंगे, यह भी नहीं बताया गया है। हालांकि 500 कर्मचारियों को अब जाकर भाजपा शासित एमसीडी पक्का करने जा रही है। यह कर्मचारी आज के नहीं है, ये 2003 से पहले के कर्मचारी हैं। जिनको बहुत पहले ही पक्का हो जाना चाहिए था। 2003 के बाद के हजारों कर्मचारी हैं, जिनका इन्होंने अभी नाम भी लेना शुरू नहीं किया है, जबकि एमसीडी के पास स्वीकृत 2673 पोस्ट खाली पड़ी है। एमसीडी में कुल स्वीकृत पोस्ट 17215 है। इसमें से इनके पास 2673 पोस्ट अभी खाली पड़ी हैं। इसके बावजूद भाजपा शासित एमसीडी केवल 500 लोगो को पक्का करने का एजेंडा स्टैंडिंग कमेटी में लेकर आई है। यानि कि भाजपा ने पिछले दो चुनावों में जो वादे किए, वो वादे भी अभी तक पूरे नहीं किए।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!