; ‘पोल खोल यात्रा’ को पांचवे दिन करोल बाग क्षेत्र से अजय माकन ने झंडा दिखाकर शुरु किया - Namami Bharat
‘पोल खोल यात्रा’ को पांचवे दिन करोल बाग क्षेत्र से अजय माकन ने झंडा दिखाकर शुरु किया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र के करोल बाग क्षेत्र में निकाली गई पोल खोल यात्रा को कांग्रेस महासचिव श्री अजय माकन ने झंड़ा दिखाकार शुरु किया।

भाजपा और आम आदमी पार्टी की सरकारों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण कोविड महामारी से व्यवसायी, व्यापारी और दुकानदारों की जीविका पूरी तरह से आहत हुई है।- चौ0 अनिल कुमार

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में जन जागरण अभियान के अंतर्गत पोल खोल यात्रा पांचवे दिन नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र की करोल बाग विधानसभा में निकाली गई। पोल खोल यात्रा को  कांग्रेस महासचिव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अजय माकन ने झंडा दिखाकर शिव मंदिर, आर्य समाज रोड़, बापा नगर, करोल बाग से शुरु किया। पोल खोल यात्रा में हजारों की संख्या में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, जिला एवं ब्लाक कांग्रेस व सेल एवं विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

पोल खोल यात्रा में चौ0 अनिल कुमार के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अजय माकन और श्रीमती कृष्णा तीरथ, जिला अध्यक्ष श्री मदन खोरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय किशन, श्री अभिषेक दत्त, पूर्व विधायक श्री अनिल भारद्वाज, राजेश जैन, दर्शनाराम कुमार, विजय लोचव, कुंवर करण सिंह, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव, ब्रहम यादव, निगम पार्षद सुशीला खोरवाल, संदीप तंवर, नरेश शर्मा नीटू, अनिल कुकरेजा, कमलेश चौधरी, पूजा धानक, एससी विभाग चैयरमेन सुनील कुमार, अनिल मित्तर, महेन्द्र भास्कर, जय किशन भारती, सचिन खुराना मुख्य रुप से मौजूद थे।

अनिल कुमार ने कहा कि-

 करोल बाग क्षेत्र में मिले-जुले समुदाय के लोग रहते है जिनमें अधिकतर छोटा मोटा कारोबार चलाने वाले निम्न श्रेणी के व्यापारी अपनी रोजी रोटी चला रहे है। उन्होंने कहा कि लगातार 2 वर्षों में कोविड महामारी लॉकडाउन से प्रभावित इनका कारोबार पूरी तरह से ठप्प हो गया था। दिल्ली कांग्रेस ने अरविन्द केजरीवाल सरकार से लगातार व्यापारियों को आर्थिक मदद करने की मांग करने के बावजूद भाजपा और आम आदमी पार्टी की अक्षमताओं के कारण दो बार लम्बे समय तक लॉकडाउन लगने पर भी इन्हें कोई मदद नही दी गई। 

गलत तरीके से लॉकडाउन लगाने के कारण छोटे व्यापारियों, व्यवसायियों, दुकानदारों, मझौले व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह बंद हो गया व इनके साथ काम करने वाले मजदूर व सहयोगी कारोबारी भी प्रभावित हुए व्यापार पूरी तरह से चौपट हो गया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने लॉकडाउन के दौरान राहत देने के बड़े-बड़े वायदे करने के बावजूद लॉकडाउन में व्यापारियों की बंद दुकानों के बिजली के बढे़ हुए बिल दिल्ली सरकार की अक्षमताओं और लापरवाही को उजगार करते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की लगातार बिजली दरों से सरचार्ज घटाने की मांग लगातार रही है परंतु केजरीवाल ने बिजली उपभोक्ताओं को कोई राहत नही दी।

अजय माकन ने कहा कि –

भाजपा की केन्द्र सरकार लापरवाही और गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण तेल कम्पनियां बेलगाम हो गई है, जिसके कारण पेट्रोल आज 108.64 रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आप पार्टी की सरकारों के कार्यकाल में आज गरीब, मजदूर, मध्यम व निम्न वर्ग सहित महिलाओं को मंहगाई अधिक सता रही है, क्योंकि रोजमर्रा की वस्तुओं, सब्जियों और खाद्य तेल सहित रसोई गैस के दाम भी पेट्रोलियम पदार्थों की रफ्तार से प्रतिदिन बढ़ रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपने मन की बात में देशवासियों को सम्बोधित करते समय बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, जीविका से जूझते गरीब मजदूरों की बात क्यों नही करते? क्यों मन की बात को प्रयोजित करके टेलीकास्ट किया जाता है।

भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की गलत नीतियों के कारण दिल्ली में व्यापारी हमेशा प्रभावित होते रहे है। पिछले 15 वर्षों से भाजपा और 7 वर्षां से आम आदमी पार्टी की सरकारों ने दिल्ली की सड़कों नोटिफाई नही करने के कारण व्यापारियों के सर पर सीलिंग की तलवार हमेशा लटकती रहती है, जबकि टैक्स देने वाले व्यापारियों को राहत देने के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी को सीलिंग न हो इसके लिए व्यापक अधिसूचना जारी करनी चाहिए।

करोल बाग क्षेत्र में बाजारों की व्यवस्ता के कारण यातायात की समस्या मुख्य है। भाजपा और आम आदमी पार्टी की अनदेखी के चलते सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था नही है। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमराने के कारण क्षेत्र में प्राईवेट गाड़िया अधिक होती है जिससे अधिकतर यातायात जाम रहता है जिसके प्रति प्रशासन संवेदनशील नही है।

भाजपा शासित निगमों की सफाई व्यवस्था के प्रति बेरुखी इस बात से साबित होती है कि एमसीडी के पास सफाई करने के लिए 83 वाटर स्प्रिंकलर और 24 मैकेनिकल स्वीपिंग डिवाइस खरीदने के पैसा तो है परंतु वाटर स्प्रिंकलर और मैकेनिकल स्वीपिंग डिवाइस चलाने के लिए ड्राइवर नहीं हैं, जिसके कारण भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम के स्टोर में पड़ी हुई मशीनें धीरे-धीरे खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के चलते एमसीडी की सारी योजनाएें की अदायगी दस्तावेजों में होती है जिसके कारण निगम पार्षदों सहित अधिकारी फलफूल रहे है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का नारा देने वाली भाजपा के निगमों के पास गलियों-सडकों से मलबा उठाने वाले ट्रक-गाड़ियों के लिए भी ड्राइवर उपलब्ध नहीं हैं।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!