![बड़ी खबर : गणतंत्र दिवस पर 500 कैदी होंगे रिहा](https://www.namamibharat.com/wp-content/uploads/2021/01/08_08_2020-jaildunkaidi_20606351_8293914-650x385.jpg)
यूपी सरकार गणतंत्र दिवस पर उम्र दराज और गंभीर बीमारियों से पीड़ित करीब 500 कैदियों को रिहा करेगी। लखनऊ आदर्श जेल नारी बंदी निकेतन के अलावा वाराणसी, बरेली, आगरा, फतेहगढ़, नैनी सेंट्रल जेल के साथ ही सभी जिला जेल से कैदी रिहा किये जायेंगे।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर डीजी जेल ने रिहाई के पात्र कैदियों का ब्यौरा शासन को भेजा। बता दें कि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 21 नवंबर को नारी बंदी निकेतन की महिला कैदियों के साथ जन्मदिन मनाने पहुंची थी. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बुजुर्ग महिला कैदियों की स्थिति देख भावुक हो गयी थी.