; भगवान बद्रीनाथ केदारनाथ की तीर्थयात्रा बनी ऐतिहासिक, 2 महीने में 13 लाख श्रृध्दालुओं ने किये दर्शन
भगवान बद्रीनाथ केदारनाथ की तीर्थयात्रा बनी ऐतिहासिक, 2 महीने में 13 लाख श्रृध्दालुओं ने किये दर्शन

संतोषनेगी/चमोली..देवभूमि में दो माह के भीतर भगवान बद्रीनाथ और केदारनाथ के दर्शन करने लिए अब तक 13 लाख 88 हजार 657 तीर्थयात्री पहुंच चुके है।बीते वर्षों में हुई तीर्थयात्रा इस बार ऐतिहासिक हो रही है।साल 2013 में आयी प्रलय के बाद देवभूमि में तीर्थयात्रा में कमी देखने को मिल रही थी लेकिन इस बार यहां श्रृध्दालु बिना किसी भय के भगवान के दर्शन करने पहुँच रहे है।

जनपद चमोली में भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद 2 जुलाई तक यहां पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की सख्या 7लाख 62हजार 28 के पार पहुंच चुकी है। यहां हो रही लगातार बारिश के बाद भी प्रत्येक दिन आने वाले तीर्थयात्रियों को भगवान के दर्शन करने से नहीं रोक पा रही है।

वहीं रुद्रप्रयाग में भी ग्यारहवे ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ की यात्रा भी इस साल आपदा के बाद ऐतिहासिक चल रही है महज दो महीने में तीर्थयात्रियों की संख्या 6लाख 26हजार 629 तक पहुंच चुकी है।आपदा भी भगवान के प्रति भक्तों की भगवान के दर्शन करने की आस्था को कम नहीं कर रहे है।

जनपद चमोली में हेमकुंड साहिब में इस साल की तीर्थयात्रा ऐतिहासिक हो रही है अब तक 1लाख 27हजार 14 तक तीर्थयात्रियों ने पवित्र स्थान के दर्शन कर अपने आप को धन्य किया है।उत्तराखण्ड में लगातार हो रही बरसात भी भक्तों की आस्था कम नहीं कर पा रही है।

 

News Reporter
error: Content is protected !!