; फिल्म प्रोड्यूसर विजय गलानी का निधन, लंदन में ली आखिरी सांस - Namami Bharat
फिल्म प्रोड्यूसर विजय गलानी का निधन, लंदन में ली आखिरी सांस

बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर विजय गलानी  का निधन हो गया है। 50 साल की उम्र में उन्होंने लंदन के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। विजय गलानी बीते काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे और लंदन में अपना इलाज करा रहे थे। विजय गलानी के निधन की पुष्टी फिल्म निर्माता रमेश तौरानी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की है। विजय गलानी के निधन से एक बार फिर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शो की लहर है।  बता दें कि गलानी अपने पीछे परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी को छोड़ गए हैं।

बताते चलें कि विजय गलानी एक फेमस और टैलेंटेड प्रोड्यूसर थे, जिन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों को प्रोड्यूस किया था। यूं तो उन्होंने बॉलीवुड को कई सारी फिल्में दी हैं। हालांकि वह सलमान खान की फिल्म ”वीर” और अक्षय कुमार-करीना कपूर स्टारर फिल्म अजनबी’  और ‘बचके रहना रे बाबा,’ ‘सूर्यवंशी’ प्रोड्यूस करने के लिए जाने जाते हैं।  प्रोड्यूसर विजय गलानी सलमान खान, अक्षय कुमार सहित बॉलीवुड के कई दिग्गज निर्माताओं और सितारों संग काम किया है। उन्होंने गोविंदा , मनीषा कोईराला  की फिल्म ‘अचानक’ को भी प्रोड्यूस किया है। हालांकि आखिर बार विजय गलानी ने विद्युत जामवाल और श्रुति हासन फिल्म ‘द पावर निर्माण किया था, जो इसी साल 2021 को ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!