; दिल्ली के विधायकों ने लाल बत्ती पर चलाया 'रेड लाइट ऑन कार ऑफ' अभियान, अब पार्षद भी बनेंगे भागीदार - Namami Bharat
दिल्ली के विधायकों ने लाल बत्ती पर चलाया ‘रेड लाइट ऑन कार ऑफ’ अभियान, अब पार्षद भी बनेंगे भागीदार

*विधायकों ने रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान के तहत लाल बत्ती पर वाहन चालकों को जागरुक किया

*- दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विधायकों के साथ चंदगी राम अखाड़ा रेड लाइट पर जागरुकता अभियान चलाया

*- दिल्ली के पार्षद बाराहखंभा रोड पर 25 अक्टूबर को जन जागरूकता अभियान चलाएंगे- गोपाल राय

*- पराली जलाने की घटनाओं का मामला केंद्र और राज्य सरकारों के सामने उठाया था, अगर राज्य सरकारों द्वारा जिम्मेदारी के साथ घोल का छिड़काव कराया जाता तो किसान पराली नहीं जलाता- गोपाल राय

 दिल्ली के पर्यावरण मंत्री श्री गोपाल राय ने विधायकों के साथ आज चंदगी राम अखाड़ा रेड लाइट पर जागरुकता अभियान चलाया। श्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के पार्षद बाराहखंभा रोड पर 25 अक्टूबर को जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। केजरीवाल सरकार की कोशिश है कि दिल्ली के अंदर के प्रदूषण को कम करने के लिए पूरी दिल्ली मिलकर काम करे। उन्होंने कहा कि पराली जलाने की घटनाओं का मामला केंद्र और राज्य सरकारों के सामने उठाया था। अगर जिम्मेदारी के साथ घोल का छिड़काव किया जाता तो किसान पराली नहीं जलाता।‌

रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ अभियान के तहत विधायकों के साथ मिलकर लोगों को जागरुक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बारिश होने से प्रदूषण का स्तर कम हुआ था, क्योंकि आसपास पराली जलना बंद हो गई थी। अब धूप निकलने से पराली जलने की घटनाएं बढ़ेंगी। निश्चित रूप से पराली जलने का असर दिल्ली के ऊपर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश यह है कि दिल्ली के अंदर जो प्रदूषण पैदा होता है, उस प्रदूषण को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में यह जनभागीदारी अभियान चल रहा है। इसको हम लोग आगे बढ़ा रहे हैं। दिल्ली के विधायक यहां लोगों को जागरूक करने के लिए इकट्टा हुए हैं। इसके बाद अब 25 अक्टूबर को दिल्ली के पार्षद बाराहखंभा रोड पर जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। हमारी कोशिश है कि दिल्ली के अंदर जो प्रदूषण है, उसको कम करने के लिए पूरी दिल्ली मिलकर काम करे।

पर्यावरण मंत्री श्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक यहां मौजूद हैं, लेकिन दूसरी पार्टियों के विधायक नहीं आए हैं। सूचना सभी को दी गई थी। सरकार जन भागीदारी के ऊपर जोर दे रही है और एंटी डस्ट अभियान सहित अन्य मुहिम चला रही है। इसमें लोगों की हिस्सेदारी बढ़े और अपने हिस्से के प्रदूषण को सभी मिलकर कम करें। इसलिए 25 अक्टूबर को काउंसलरों के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने बताया कि दिल्ली के सभी एसडीएम और डीपीसीसी के साथ कल संयुक्त बैठक होगी। इस मुहिम को नीचे मोहल्ला स्तर तक ले जाएंगे। बैठक में कल निर्णय के आधार पर कार्य योजना बनाकर इस अभियान को दि‌ल्ली के अंदर बड़े स्तर पर चलाएंगे।

 गोपाल राय ने कहा कि पराली के प्रदूषण को ग्रेप लागू करके कम नहीं किया जा सकता। पराली के निदान को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार से भी बात की थी, उसमें लापरवाही हुई है। अगर जिम्मेदारी के साथ बायो डीकंपोजर का छिड़काव किया जाता तो किसान पराली नहीं जलाता।

उन्होंने कहा कि एंटी डस्ट अभियान के तहत 7 अक्टूबर से काम कर रहे हैं। वाहन प्रदूषण को लेकर भी काम कर रहे हैं। दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए जो करना पड़ेगा वह सब कुछ करेंगे। केंद्र सरकार से अपील है कि वह राज्यों से बात करके तुरंत पराली को जलाने से रोकें। वरना दिल्ली के लोगों की पूरी मेहनत के बावजूद पराली की वजह से प्रदूषण का सामना करना पड़ेगा।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!