; ये रिश्ता क्या कहलाता है: क्या शो की नई एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को पछाड़ पाएंगी - Namami Bharat
ये रिश्ता क्या कहलाता है: क्या शो की नई एक्ट्रेस शिवांगी जोशी को पछाड़ पाएंगी

शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की अब एक बार फिर से नई शरुआत होने जा रही है। ‘अक्षरा-नैतिक’ की तरह ‘कर्तिक-नायरा’ और ‘सीरत-कार्तिक’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है । इस शो में पहले अक्षरा और फिर बाद में  नायरा ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। अब शो एक लंबे लीप के साथ आगे बढ रहा है। तो वहीं ये रिस्ता में अब नए चेहरों के साथ नए अंदाज में  आगे बढ़ेगा स्टोरी। 

बता दें शो में तीन नई एंट्रीज हुई हैं। हर्षद चोपड़ा, प्रणाली राठौड़ और करिश्मा सावंत। ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा का किरदार हिना खान ने निभाया था। बाद में जब शो लीप के साथ आगे बढ़ा तो अक्षरा की जगह नायरा ने ली थी और नायरा के किरदार में शिवांगी जोशी को दर्शकों ने हिना खान की जगह एक्सेप्ट किया।

वहीं अब शो के नए कलाकारों के लिए ये काफी चैलेंजिंग है कि अब क्या शो की नई एक्ट्रेस शिवांगी जोशी की जगह आसानी से ले पाती हैं या नहीं। ज्ञात हो, ये रिश्ता में अक्षरा की मौत एक कार एक्सिडेंट में हुई थी। तो वहीं नायरा की मौत भी पहाड़ से नीचे गिर कर होते दिखाई गई थी। सीरत शो में अभी अपनी बेटियों की परवरिश करते दिखाई जा रही है।

लेकिन जल्द ही सीरत भी ये रिश्ता से आउट हो जाएगी। ऐसे में ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कमान ‘आरोही’ और ‘अक्षरा’ के हाथ में आ जाएगी। बताते चलें, आरोही, सीरत और कार्तिक की बेटी है। वहीं अक्षरा नायरा और कार्तिक की बेटी है। नायरा और कार्तिक का बेटा कायरव सरप्राइज एलिमेंट की तरह शो के बीच में इस्तेमाल किया जाएगा।

 बता दें इस शो में करिश्मा सावंत आरोही के किरदार में नजर आएंगी। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रियल लाइफ में बेहद बोल्ड एक्ट्रेस करिश्मा अपने इंस्टा पर बोल्ड तस्वीरें और फोटोशूट्स भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। ऐसे में कई तस्वीरों में एक्ट्रेस की तुलना शिवांगी जोशी से की जा रही है। बता दें, हाल ही में  ये रिस्ता क्या कहलाता  है से नया प्रोमो सामने आया है जिसमें करिश्मा आरोही के रूप में दिखाई जा रही हैं। आरोही की शो में बड़ी बहन अक्षरा है।

शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में प्रणाली अक्षरा के किरदार में नज़र आएंगी। शो मेकर्स को प्रणाली राठौड़ से काफी उम्मीदें हैं। शो पर प्रणाली संस्कारी बेटी के किरदार में दिखाई देंगी। असल जिंदगी में प्रणाली भी बेहद स्टाइलिश और बोल्ड हैं। 

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!