कानपुर देहात में बच्चे को गोद में लिए युवक पर पुलिस के लाठी चार्ज पर भड़के वरुण गांधी

कानपुर देहात पुलिस की बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसवाला गोद में बच्चा लिए एक शख्स पर लाठियां बरसा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। एक तरफ जहां विपक्षियों पार्टियां योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमलावर है। तो वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता व पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने भी यूपी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए है। वरुण गांधी ने कहा,’ सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो,पुलिस का नहीं।’

पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने शुक्रवार 10 दिसंबर को कानपुर देहात की घटना का वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो ट्वीट करते हुए वरुण गांधी ने लिखा,

“सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कमजोर से कमजोर व्यक्ति को न्याय मिल सके। यह नहीं कि न्याय मांगने वालों को न्याय के स्थान पर इस बर्बरता का सामना करना पड़े,यह बहुत कष्टदायक है। भयभीत समाज कानून के राज का उदाहरण नहीं है। सशक्त कानून व्यवस्था वो है जहां कानून का भय हो, पुलिस का नहीं।”

वहीं, समाजवादी पार्टी ने इस वीडियो को ट्वीट कर प्रदेश में योगी सरकार के राज को जंगलराज करार दिया। वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा,

“गोद में लिए बच्चे पिता पर भी बर्बर लाठीचार्ज है, UP में दमदार भाजपा सरकार है! कानपुर में पुलिस कर्मी द्वारा पिता और मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई का वीडियो मुख्यमंत्री के जंगलराज की विचलित कर देने वाली तस्वीर है! दोषी पुलिसकर्मी पर हो कार्रवाई, केस दर्ज कर दिलाई जाए सजा।”

सोशल मीडिया पर हो रही है यूपी पुलिस की आलोचना

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर यूपी पुलिस की कड़ी आलोचना हो रही है। तो वही, अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लाठी बरसाने वाले एसएचओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। हालांकि पुलिस ने अपनी सफाई में कहा है कि जिस शख्स को मारा जा रहा था वो और उनका भाई अस्पताल में अराजकता फैला रहा था।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!