; रतौली डीह में पक्का तटबंध की मांग को लेकर शारदा कटान पीड़ित किसानों ने शुरू किया आमरण अनशन - Namami Bharat
रतौली डीह में पक्का तटबंध की मांग को लेकर शारदा कटान पीड़ित किसानों ने शुरू किया आमरण अनशन

सीतापुर की तहसील लहरपुर के गांव रतौली-डीह में शारदा नदी के कटान पीड़ित किसान आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। प्रदर्शनकारी किसानों ने 15 दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिला प्रशासन को अपनी मांगों के लेकर एक ज्ञापन सौंपा था। मांगे ना पूरी होने पर आमरण अनशन का ऐलान किया था। किसानों की मांगें पूरी ना होने पर उन्होंने आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस आमरण अनशन और धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान जुट रहे हैं। कटान पीड़ित पड़ोसी गांव-बिचला बरेती, गुड़पुरवा, आबानगर, समौडी डीह के किसान भी एकत्र हो रहे हैं। 

आपको बता दें कि रतौली डीह बाढ़ और कटान से बहुत बुरी तरह प्रभावित हुआ है। हजारों हेक्टेयर जमीन को शारदा नदी ने काट दिया है। कई घर भी तबाह हुए हैं। किसानों की 5 प्रमुख मांगे हैं…रतौली डीह से लेकर बिचला बरते तक पक्का तटबंध लगाया जाए। 2-बाढ़ पीड़ितों को पीएम आवास योजना के तहत लाभान्वित किया जाए क्योंकि ज्यादातर किसान झोपड़ी में रहने को मजबूर हैं 3- मंगल काटे से गांव तक पक्की सड़क बनायी जाए (बाढ़ में पक्की रोड खराब हो गई है)

4-रतौली डीह में प्राइमरी स्कूल बनाया जाए 5- ग्रामीणों को पीएम अन्न योजना का लाभ नहीं मिल रहा है कयोंकि लोगों के पास राशन कार्ड नहीं हैं…और ना ही बनाये जा रहे हैं।

आमरण अनशन पर मौजूद आशुतोष ने बताया कि गांव में शारदा नदी का कटान हर साल होता है…सैकड़ों घर और फसलें तबाह होती हैं लेकिन पक्का तटबंध नहीं लग रहा है। प्रदर्शनकारी रामखिलावन ने बताया बाढ़ पीड़ितों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। मूलचन्द ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों को फसल का मुआवजा तक नहीं मिला है।

किसानों ने चेतावनी दी है कि सभी मांगें नहीं माने जाने तक आमरण अनशन जारी रहेगा।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!