; औरतों को आर्थिक मजबूती देती है LIC की यह पॉलिसी, हर महीने हजार रुपये से भी कम होगा निवेश, लाखों का फायदा - Namami Bharat
औरतों को आर्थिक मजबूती देती है LIC की यह पॉलिसी, हर महीने हजार रुपये से भी कम होगा निवेश, लाखों का फायदा

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हमेशा से ही जोर देती रही है। ऐसे में एलआईसी ने भी महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के लिए आधारशिला पॉलिसी की शुरुआत 2017 में की। जिसमें बहुत कम निवेश करके एक बेहतर रिटर्न पाया जा सकता है। अगर आप भी छोटे निवेश से शुरुआत करना चाहती है। तो आपके लिए एलआईसी की आधारशिला पॉलिसी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। आइए जानते है इसके बारे में…

केवल महिलाओं के लिए है ये स्कीम – LIC की आधारशिला पॉलिसी केवल महिलाओं के लिए है। जिसमें 8 साल उम्र से 55 साल की उम्र तक निवेश किया जा सकता है। इस पॉलिसी में महिलाओं को कई तरीकों के फायदा मिलता है। जैसे इस पॉलिसी में कोई भी महिला कम से कम 75 हजार रुपये और अधिकतम 3 लाख रुपये तक का बीमा खरीद सकती है।

इस स्कीम के तहत आप तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम के तहत आप कम से कम 10 साल और ज्यादा से ज्यादा 20 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। अगर आप 20 साल तक हर महीने 899 रुपये जमा करते हैं तो पहले साल आपके सिर्फ 10,959 रुपये ही जमा होंगे। इस पर आपको 4.5 फीसदी का टैक्स भी देना होगा।

आधारशिला स्कीम को खरीदने वाली महिला की अगर दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में उसके घर के सदस्यों को तय राशि अदा कर दी जाएगी। वहीं इस स्कीम में इनकम टैक्स में कोई छूट नहीं मिलती है।

अगर आप 20 साल तक हर महीने 899 रुपये जमा करते हैं तो 20 साल में कुल 2 लाख 14 हजार रुपये आपको निवेश होगा। जिसमें आपको पॉलिसी के मैच्योर होने पर 3 लाख 97 हजार रुपये मिलेंगे। इस पॉलिसी में निवेश कर महिलाएं अपना भविष्य सुरक्षित कर सकती है और 20 साल बाद एक मोटी रकम जुटा सकती हैं।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!