; शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाएंगी ये एक्ट्रेसेस, रखेंगी पति के लिए निर्जला व्रत - Namami Bharat
शादी के बाद पहली बार करवा चौथ मनाएंगी ये एक्ट्रेसेस, रखेंगी पति के लिए निर्जला व्रत

हिंदू धर्म में बहुत से व्रत और त्यौहार होते हैं जिनका अलग अलग महत्व होता है लेकिन सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का बेसब्री से इंतजार करती हैं और सबसे ज्यादा दिलचस्पी करवा चौथा की रात को चांद के दीदार करने की होती है। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 24 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की प्रार्थना के लिए व्रत रखती हैं। मनोरंजन जगत में भी अभिनेत्रियां इस त्यौहार को बहुत खूबसूरती से मनाती हैं।

इस साल बहुत सी ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी।

बता दें यामी गौतम ने इसी साल 4 जून को आदित्य धर संग शादी रचाई है। उन्होंने बेहद कम लोगों के बीच शादी की थी और अब यामी इस साल पहला करवाचौथ मनाएंगी। करवाचौथ से पहले ही आदित्य और यामी अमृतसर गोल्डन टेंपल गए। हाल ही में यामी ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं जिसमें वो दरबार साहेब में सरोवर के पास खड़ी नजर आईं।

वहीं वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी भी इसी साल 2021 में 24 जनवरी को हुई। वरुण धवन ने परिवारवालों और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में अलीबाग में शादी रचाई थी। वरुण और नताशा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहीं। अब ये कपल भी अपना पहला करवाचौथ मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है।

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने भी इसी साल 2021 में वेलेंटाइन डे के अगले दिन यानी 15 फरवरी को शादी रचाई थी। एक्ट्रेस दीया ने वैभव खेरी से दूसरी शादी रचाई। अब दीया अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

टीवी की दुनिया के दो जगमगाते सितारे सुगंधा मिश्रा और डॉ संकेत भोसले, कॉमेडी के किंग और क्वीन हैं। दोनों ने इसी साल अप्रैल के महीने में पंजाब के जालंधर में शादी की। अब सुगंधा भी अपना पहला करवाचौथ मनाने की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

सुगंधा ने भी अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह लाल रंग की ड्रेस पहले शीशे के आगे खड़ी पोज मार रही हैं। फोटोज को कैप्शन देते हुए सुगं

सुगंधा ने भी अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह लाल रंग की ड्रेस पहले शीशे के आगे खड़ी पोज मार रही हैं। फोटोज को कैप्शन देते हुए सुगंधा ने लिखा- ‘हमेशा ब्राइट पहनो, जिंदगी बहुत छोटी है।’

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!