; संगठन विस्तार के लिए प्रदेश भाजपा ने शुरू की तैयारी - Namami Bharat
संगठन विस्तार के लिए प्रदेश भाजपा ने शुरू की तैयारी

भारतीय जनता पार्टी द्वारा 29 सितम्बर  को  अल्पकालीन कार्यकर्ता विस्तारक का उद्घाटन करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार का प्रशिक्षण दिया गया है कि कैसे वह कार्यकर्ता एप्प डाउनलोड करेंगे और उससे लोगों को जोड़ेंगे। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को पांच पहलुओं पर काम करने को कहा गया जिसमें लोगों को नमो एप्प से जोड़ना, एक बूथ स्तर पर एक व्हाट्सएप्प ग्रुप का निर्माण करना, पन्ना प्रमुखों को मजबूत करना इत्यादि काम निर्धारित किये गए।

इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री बी. एल. संतोष ने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें हर पदधिकारी एक कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि आप अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण महीना संगठन के विस्तार में देने जा रहे हैं, इसलिए मैं उम्मीद करूंगा कि एक महीने बाद जब आप वापस आये तो और अधिक ताकतवर, प्रभावशाली और विश्वास के साथ आये। 

श्री बी. एल. संतोष ने उन सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया जिन्होंने पार्टी विस्तर में अपने जीवन के एक महीने निस्वार्थ भाव से देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कीमती समय के लिए संगठन आपको कुछ नहीं देगा लेकिन आपका यह एक महीना पूरी तरह से आपके लिए प्रभवशाली हो, इसकी हम कामना करते हैं। अल्पकालिक संगठन विस्तार कार्यक्रम के इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश के प्रभारी श्री बैजयंत जय पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश की सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री मनोज तिवारी, सांसद श्री रमेश बिधूड़ी सहित पार्टी के सभी विधयाक एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

श्री बैजयंत जय पांडा ने कहा कि संगठन विस्तार जिस ढंग से चल रहा है इसमें तकनीकी का भी प्रयोग करना चाहिए ताकि अधिक से अधिक युवा संगठन का हिस्सा बन सके। तकनीकी के आधार पर अगर हम संगठन विस्तार करेंगे तो इसका फायदा मिलेगा। अधिक से अधिक लोगों को नमो एप्प के माध्यम से जोड़े और बूथ स्तर पर ग्रुप बनाकर लोगों को मोदी सरकार के कार्यों और जनकल्याकारी योजनाओं से अवगत कराएं।

श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता जो मोर्चा के विस्तारक बनकर जा रहे हैं ये अल्पकालिक बनकर जरूर जा रहे हैं लेकिन इनका काम संगठन के लिए दीर्घकालिक होगा और हमें पूरी उम्मीद है कि इनकी मेहनत पार्टीहित में रंग लाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन आज पूरे विश्व का सबसे बड़ा संगठन है और इसकी वजह पार्टी कार्यकर्ता हैं। इसमें और मजबूती प्रदान करने के लिए हम दिल्ली के लगभग 2600 शहरी बूथ क्षेत्रों में ऐसे ही लगातार जनसभा करके लोगों को जोड़ने का काम करेंगे।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!