; चमोली में उर्गम घाटी सड़क दुर्घटना में लापता शव किया गया बरामद
उर्गम घाटी सड़क दुर्घटना में लापता शव बरामद

सन्तोषसिंह नेगी /  चमोली के उर्गम घाटी मार्ग में हुई सडक दुर्घटना में शेष लापता एक महिला व एक पुरुष के शव को बरामद करने में पुलिस व SDRF को मिली सफलता मिली

बृहस्पतिवार  को वाहन पिकअप सं0 UK011CA 1068 उर्गम पावर हाउस (रा0क्षे0) के पास गहरी खाई में गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वाहन में सवार 08 लोगों में से पुलिस द्वारा तत्काल राहत एंव बचाव कार्य प्रारम्भ कर 05 घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल गोपेश्वर भिजवाया था, व लापता 02 महिला/01पुरूष की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय चमोली के निर्देशन में पुलिस व SDRF द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा था।

परिणाम स्वरूप दि0 27-07-18 को लापता 01 महिला के शव को बरामद किया गया था तथा शेष लापता सुभाष-35 वर्ष पुत्र बचन सिंह व अंजनी देवी-38 वर्ष पत्नी वीरेंद्र सिंह के शव को आज रविवार  को पुलिस एवं SDRF द्वारा लगातार अथक प्रयासों से कल्प गंगा नदी से बरामद किया।

News Reporter
error: Content is protected !!