; लखीमपूर खीरी केस में मीडिया पर भड़के राहुल गांधी - Namami Bharat
लखीमपूर खीरी केस में मीडिया पर भड़के राहुल गांधी

लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा पर राहुल गांधी एक प्रेस कांफ्रेंस में केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि, पूरे देश के किसानों पर योजनाबद्ध तरीके से आक्रमण हो रहा है। उनकी जमीनें छीनी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि,किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है। उनकी हत्या की जा रही है। वहीं भाजपा के मंत्री के बेटे पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। बता दें कि, इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राहुल गांधी एक सवाल पर भड़क गए और मीडिया को कहा कि आप लोग अपना काम ठीक से नहीं करते। 

राहुल ने कहा कि-

लखीमपूर खीरी की हिंसा पर हो रही राजनीति में ,“विपक्ष का काम दबाव बनाने का होता है। हाथरस में भी यही हुआ था सरकार चाहती है कि हम दबाव ना बनाए और जिन्होंने मर्डर किया वो भागकर निकल जाएं। इसलिए हम दबाव डाल रहे हैं, क्योंकि किसानों के साथ गलत किया गया, उन्हें मारा गया है।”

वहीं उन्होंने ने कहा कि,“सच कहें तो ये आपका(मीडिया का) काम है। लेकिन आप लोग ये काम नहीं करते,अपनी जिम्मेदारियां नहीं निभाते हैं। उल्टा आप हमसे सवाल पूछते हैं कि इसमें राजनीति हो रही है। ये आप की भी जिम्मेदारी है,उसको तो आप भूल गए लेकिन हम पर सवाल उठाते हो।”

 “प्रधानमंत्री कल(5 अक्टूबर) लखनऊ में थे लेकिन वो लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए क्यों  इस हिंसा में मरने वालों का ठीक से पोस्टमार्टम नहीं किया जा रहा है। आज हम 2 मुख्यमंत्रियों के साथ लखीमपुर खीरी जाकर उन परिवारों से मिलने की कोशिश करेंगे।” राहुल गांधी ने कहा कि, “लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है यह केवल 5 लोगों को रोकती है, हम 3 लोग जा रहे हैं। हमने उनको चिट्ठी लिख दिया है। विपक्ष का काम दबाव बनाने का है ताकि कार्रवाई हो।”

वहीं प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में लिए जाने पर राहुल ने कहा कि, भारत में पहले लोकतंत्र हुआ करता था, लेकिन अब तानाशाही है। प्रियंका गांधी के साथ पुलिस की कथित धक्का-मुक्की पर उन्होंने कहा, ‘‘हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमें मार दीजिए, हमारे परिवार में हमें ऐसा प्रशिक्षण दिया गया है। लेकिन हम किसानों की बात कर रहे हैं। इस देश के ढांचे पर भाजपा और आरएसएस ने पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। सभी संस्थाओं को कंट्रोल में ले लिया गया है।’’

“प्रधानमंत्री कल(5 अक्टूबर) लखनऊ में थे लेकिन वो लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए क्यों  इस हिंसा में मरने वालों का ठीक से पोस्टमार्टम नहीं किया जा रहा है। आज हम 2 मुख्यमंत्रियों के साथ लखीमपुर खीरी जाकर उन परिवारों से मिलने की कोशिश करेंगे।” राहुल गांधी ने कहा कि, “लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है यह केवल 5 लोगों को रोकती है, हम 3 लोग जा रहे हैं। हमने उनको चिट्ठी लिख दिया है। विपक्ष का काम दबाव बनाने का है ताकि कार्रवाई हो।”

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!