; UP चुनावों में प्रियंका गांधी ने खेला महिला कार्ड - Namami Bharat
UP चुनावों में प्रियंका गांधी ने खेला महिला कार्ड

यूपी विधानसभा चुनाव  के लिए  प्रियंका गांधी ने अपनी रणनीति को लेकर मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस किया ।जिसमें कांग्रेस का नारा भी लॉन्च किया गया। कांग्रेस ने अगले यूपी विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने का भी ऐलान किया है।

 बता दें प्रियंका गांधी ने लखनऊ कांग्रेस ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि हमारा फैसला यूपी की हर महिलाओं के लिए है। विकास की भागीदारी में महिलाओं की भागीदारी जरूरी है। महिलाएं सेवा भाव से देश की तस्वीर बदल सकती हैं।

वहीं प्रियंका ने आगे कहा कि राजनीति में बदलाव के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। यूपी में महिलाओं को हक मिलेगा तो फिर केंद्र में हक मिलेगी।

जब उनसे सवाल पूछा गया कि कांग्रेस ने 40% महिलाओं को टिकट देने का ऐलान किया है, लेकिन सभी असरदार नेता अपने परिवार की महिलाओं को ही टिकट दिलाने के लिए लॉबिंग करेंगे। इस पर प्रियंका ने कहा कि इसमें कोई हर्ज नहीं है।

इससे पहले, प्रियंका ने मंगलवार को योगी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- भाजपा सरकार किसानों पर NSA (नेशनल सिक्योरिटी एक्ट) लगाएगी, किसानों को धमकाएगी, लेकिन किसानों को MSP नहीं देगी। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किसान 900-1000 रुपए प्रति क्विंटल का नुकसान उठाकर धान बेचने को मजबूर हैं। यह अन्याय है। MSP किसानों का हक है। कांग्रेस पूरी मजबूती से उनके इस हक के लिए लड़ेगी।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!