; वोटरों के बीच तेजस्वी यादव मछली पकड़ते नजर आए - Namami Bharat
वोटरों के बीच तेजस्वी यादव मछली पकड़ते नजर आए

बिहार में दो विधानसभा सीटों पर (कुशेश्वरस्थान और तारापुर) 30 अक्टूबर को उपचुनाव  होने वाला है।  बता दें ऐसे में राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को मुंगेर जिले के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने तारापुर में नुक्कड़ सभा की। वहीं इसी दौरे का एक वीडियो तेजस्वी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया जिसमें वो मछली पकड़ते नजर आए। उनके इस देसी अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

दरअसल तारापुर विधानसभा में खडगपुर अनुमंडल में चुनाव प्रचार से लौटते समय तेजस्वी यादव ने देखा कि कुछ बच्चे खेत में पटवन के लिए बनाई गई नहर में मछली पकड़ रहे हैं। ऐसे में वो खुद को रोक नहीं सके और गाड़ी रोककर उनके पास पहुंचे और खुद भी मछली पकड़ी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें लोग तेजस्वी के अंदाज को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के देसी अंदाज से जोड़ रहे हैं। गौरतलब है कि, चुनाव प्रचार के दौरान लालू यादव भी इस तरह के प्रयोग करते थे, वो भैंस पर चढ़ प्रचार किया करते थे। बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में ठेंठ गंवई अंदाज में प्रचार करने के लिए लालू यादव का अपना अलग तरीका होता था। ऐसे में तेजस्वी का मछली पकड़ना लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए तेजस्वी यादव ने लिखा कि, ‘राजनीति हो या जीवन का कोई भी क्षेत्र, स्थिर हाथ, धैर्य दिमाग और दृढ़ता के साथ हमेशा सकारात्मक फल देता है। बीजेपी या नीतीश कुमार के विपरीत मुझे किसी का घर जलाना पसंद नहीं है। वे शांत पानी में मछली पकड़ते हैं। दरअसल तेजस्वी का आशय यह है कि वे धीरे-धीरे सबकुछ कर लेंगे। वे अपने ध्‍येय और काम पर लगे हुए हैं।

इसके पहले तेजस्वी यादव ने मुंगेर के तारापुर जनता से उपचुनाव में आरजेडी को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष में अधिक सीटों का अंतर नहीं है, दो सीटें और मिल गईं तो खेला हो जाएगा।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!