; आज स्वर्वेद महामंदिर धाम जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - Namami Bharat
आज स्वर्वेद महामंदिर धाम जाएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भाजपा शासित राज्यों के12 मुख्यमंत्रियों और दो राज्य के उप मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं।  इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से चौबेपुर क्षेत्र के उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम के  वार्षिकोत्सव में शामिल होने जाएंगे। यहां प्रधानमंत्री देशभर से आए हुए लोगों को संबोधित करेंगे। उमरहां के कार्यक्रम से खाली होने के बाद प्रधानमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से नई दिल्ली रवाना होंगे।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में 24 आईपीएस के नेतृत्व में 12 हजार से ज्यादा पुलिस, पीएसी और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात रहेंगे।  विहंगम योग के संत प्रवर विज्ञान देव महाराज ने सोमवार को स्वर्वेद महामंदिर धाम उमरहां में आयोजित विहंगम योग के 98वें वार्षिकोत्सव के उद्घाटन के दौरान कहा कि अध्यात्म हमारे जीवन की अपरिहार्य आवश्यकता है। इससे हमारे जीवन का संपूर्ण विकास होता है।

विहंगम योग से हम संसार के समस्त कर्तव्यों का पालन करते हुए सांसारिक कष्टों से ऊपर उठ जाते हैं और जीवन में स्वास्थ्य, सुख और शांति की त्रिवेणी को प्राप्त कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा यह मानव जीवन अनमोल है, ईश्वर का महान प्रसाद है, और हम यूं ही इसे नहीं गंवा सकते। हमारे भीतर अनंत शक्ति है, ईश्वर ही हमारे भीतर बैठे हैं, हमारे अंदर ज्ञान का अनंत प्रकाश है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विहंगम योग समाज के वार्षिकोत्सव में मंगलवार के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था व स्वर्वेद महामंदिर धाम की तैयारियों का जायजा लेने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पहुंचे। उन्होंने शारदा सहायक नहर, सड़क, राजमार्ग व स्वर्वेद महामंदिर धाम तथा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

तैयारी की मौके पर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आसपास के 35 गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने निमंत्रण देकर स्थानीय लोगों को बुलाया है। 

पीएम ने काशी में 2022 की ही नहीं बल्कि 2024 और उससे आगे की भी राजनीतिक की दिशा तय करने की कोशिश की। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सनातन धर्म की परंपराओं को सहेजते हुए जिस तरीके से कार्य निष्पादन किया उससे उनके विरोधी भी कायल हो गए।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!