; पोल खोल यात्रा का कल से आगाज हुआ- अनिल कुमार - Namami Bharat
पोल खोल यात्रा का कल से आगाज हुआ- अनिल कुमार

 

पोल खोल यात्रा का आज से आगाज, दिल्ली को बदहाल करने वाली भाजपा और आम आदमी पार्टी की कारगुजारियों का करेंगे पर्दाफाश – चौ0 अनिल कुमार

 दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में भाजपा और आम आदमी पार्टी के खिलाफ दोनो की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करने के लिए सदर बाजार विधानसभा के आनन्द पर्वत वार्ड में सराय रोहिल्ला से पोल खोल यात्रा की शुरुआत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री जे.पी. अग्रवाल ने झंडा दिखाकर की। उन्होंने बताया कि 70 दिनों तक चलने वाली पोल खोल यात्रा सभी 70 विधानसभाओं के 272 वार्ड में निकाली जाएगी, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता लगभग 700 किलोमीटर तक पैदल चलकर कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जनता के बीच प्रचार और प्रसार करेंगे और भाजपा शासित निगमों और केजरीवाल केजरीवाल सरकार की गलत नीतियों को भी बताऐंगे।

पोल खोल यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के अलावा पूर्व सांसद जय प्रकाश अग्रवाल, जगदीश टाईटलर, डा0 उदित राज, ए.आई.सी.सी. सचिव तरुण कुमार, जिला अध्यक्ष मोहम्मद उस्मान, हरी किशन जिंदल, मदन खोरवाल, पूर्व विधायक राजेश जैन, जय किशन कुंवर करण सिंह, हरि शंकर गुप्ता, अनिल भारद्वाज, शादी राम, अमरीश गौतम प्रदेश उपाध्यक्ष मुदित अग्रवाल, शिवानी चोपड़ा, अली मेहंदी, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन, निगम पार्षद प्रेरणा सिंह, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक सुनील कुमार, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव, कमल कांत शर्मा, ओ.पी. कौशिक, परवेज आलम, एडवोकेट सुनील कुमार, संदीप गोस्वामी, जे.पी.पवार, धर्मपाल चंदेला, सोशल मीडिया चैयरमेन राहुल शर्मा, किसान सेल चैयरमेन सुरेंद्र सोलंकी, पूर्व निगम पार्षद ठाकुर दास, मनोज यादव नरेश शर्मा नीटू, धीरज बसोया, राजेश गर्ग, महिंदर मंगला, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमलेश चौधरी सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयू आई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

अनिल कुमार ने कहा कि-

15 वर्षों के दिल्ली नगर निगम में भाजपा शासन और 7 वर्षों के आप पार्टी की केजरीवाल शासन में दोनों सरकारों ने दिल्ली के प्रति निष्क्रियता दिखाते हुए पूरी तरह अनदेखी की है जिसके कारण आज दिल्ली पूरी तरह बदहाल हो गई है और विकास की रफ्तार ठप्प है। उन्होंने कहा कि भाजपा के निगम में शासन से दिल्लीवासी त्रस्त है, क्योंकि निगमों की मुख्य जिम्मेदारी सफाई व्यवस्था दिल्ली में ध्वस्त हो गई है, कॉलोनियों गलियों से सड़कों तक गंदगी और कूड़े के अम्बार लगे है और मानसून उपरांत भरी हुई नालियां डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखारों का मुख्य कारण बन रहे है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान आम आदमी पार्टी और भाजपा शासित निगमां ने दिल्ली में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था पर बिलकुल ध्यान नही दिया और कोविड के चरम पर दोनो ने दिल्ली को भगवान भरोसे छोड़ दिया था।

आप पार्टी के कुशासन में जहां दिल्ली बदहाल हो गई है वहीं तीनों निगमों को भाजपा के भ्रष्टाचार कंगाल कर दिया है। उन्होंने कहा कि दोनो ने दिल्ली में विकास के कामों को पूरी तरह से रोका हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आप पार्टी के कुप्रबंधन और अनियंत्रित बढ़ती महंगाई में बेरोजागारी की मार झेल रहे दिल्लीवासी जहां अपनी जीविका पालन करने में संकट झेल रहे है वहीं सफाई कर्मचारियों, शिक्षकों, नर्सों, डॉक्टरों और कर्मचारियों को कई-कई महीनों तक वेतन नही मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली मुफ्त बिजली पानी के नाम पर लूट मचा रखी है और दिल्ली में  दूषित पानी की सप्लाई हो रही है जबकि उपभोक्ताओं को बिजली-पानी के हजारों रुपये के बिल अदा करने पड़ रहे है।

पार्टी का कार्यकर्ता कांग्रेस की रीढ़ है, जो जनता के बीच जाकर भाजपा के भ्रष्टाचार और आप पार्टी की जन विरोधी नीति को उजागर करके इनका असली चेहरा सामने लाऐंगा। उन्होंने कहा कि जेजे क्लस्टर्स, अनधिकृत कॉलोनियों, पुनर्वास कॉलोनियों में चुनावों से पूर्व भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करके बड़े-बड़े वादे करते हैं परंतु सत्ता हासिल करते करने बाद जनता से किए वायदों को जुमला बताते है। कांग्रेस पोल खोल यात्रा ऐसे सभी भ्रष्ट नेताओं के असली चेहरों को दिल्ली की जनता के सामने उजागर करेगी।

मंहगाई के कारण यूपीए की सरकार पर उंगली उठाने वाले नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दिल्ली आप पार्टी और केन्द्र में भाजपा शासन में पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती दरों से मध्यम वर्ग, निम्न वर्ग, गरीब और मजदूर सभी प्रभावित हो रहे है जबकि भाजपा नेता कोविड महामारी के तहत राहत योजना का हवाला देकर मंहगाई को नजरअंदाज कर रहे है।

जब कांग्रेस 15 साल तक दिल्ली में सत्ता में थी, तो दिल्ली को दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में गिना जाता था। कांग्रेस ने शिक्षण संस्थानों को शीर्ष श्रेणी में रखा, प्रदूषण की जाँच की, सार्वजनिक परिवहन और ऑटो में सीएनजी की शुरूआत करके  और प्रदूषण स्तर को कम कर दिया था। परंतु आप पार्टी की अरविंद सरकार ने पिछले 7 वर्षों में दिल्ली को प्रगति और विकास के सभी मानकों को निचले स्तर पर ला कर खड़ा कर दिया है।

 पोल खोल यात्रा प्रतिदिन एक विधानसभा में निकाली जाऐगी पूरे संसदीय क्षेत्र के लोग शामिल होकर भाजपा और आप पार्टी के निरंकुश और अक्षम शासन के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्र्रेस कार्यकर्ता कोविड काल के दौरान दिल्ली कांग्रेस द्वारा दिल्लीवासियों की गई सेवा के बारे में दिल्ली की जनता को बताऐंगे कि  महामारी में गरीब लोगों की मदद के लिए दिल्ली की रसोई के द्वारा पका हुआ भोजन, सूखा राशन, मास्क, दवाईयां और सैनिटाइजर प्रदान किया, श्रमिक प्रवासियों के लिए यात्रा की व्यवस्था की, आर्थिक मदद दी और यहां तक कोविड मरीजों के लिए आक्सीजन की व्यवस्था भी की गई। जबकि केजरीवाल सरकार और भाजपा शासित एमसीडी स्वास्थ्य सेवाऐं, अक्सीजन, दवाओं और अस्पताल के बिस्तरों की व्यवस्था करने में पूरी तरह विफल रही।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!