; महाराष्ट्र के मंत्री ने सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से की,महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया - Namami Bharat
महाराष्ट्र के मंत्री ने सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से की,महिला आयोग ने कड़ा रुख अपनाया

महाराष्ट्र के मंत्री और वरिष्ठ शिव सेना नेता गुलाबराव पाटिल के अपने विधानसभा क्षेत्र जलगांव जिले की सड़कों की तुलना अभिनेत्री हेमा मालिनी के गाल से की थी। अब उनके इस बयान पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। महाराष्ट्र के मंत्री की टिप्पणी के बाद नया विवाद उत्पन्न हो गया है। पाटिल की कथित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म मेकर अशोक पंडित की भी इस पर प्रतिक्रिया आई है। अशोक पंडित ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘यह राजनेताओं का मानसिक दिवालियापन है जैसे कि उनके घर में महिलाएं नहीं हैं। दुखद।’ इस पर लोगों की भी अलग-अलग प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘हेमा मालिनी भारत की प्रतिष्ठित अभिनेत्री रही हैं। किसी की कला का ऐसा मजाक बनाना ठीक नहीं है। उन्हें तुरंत मंत्री जी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवानी चाहिए। ये बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।’

बता दें, महाराष्ट्र के जलापूर्ति मंत्री पाटिल ने कहा, ‘जोकि 30 सालों तक विधायक रहे, उन्हें मेरे विधानसभा क्षेत्र में आकर सड़कों को देखना चाहिए। अगर ये हेमा मालिनी के गाल जैसी नहीं हैं तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।’ इस मामले को महिला आयोग ने गंभीरता से लिया था। महाराष्ट्र महिला आयोग ने इस पर पाटिल से जवाब मांगा था। इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली थी। दूसरी तरफ, शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा था, ‘ये हेमा मालिनी के लिए गर्व की बात है। क्योंकि ऐसी तुलना पहले भी कई बार हो चुकी है।’

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!