; भारतीय जनता पार्टी पोखरी में बद्रीनाथ विधानसभा में महिला मोर्चा का विशाल सम्मेलन - Namami Bharat
भारतीय जनता पार्टी पोखरी में बद्रीनाथ विधानसभा में महिला मोर्चा का विशाल  सम्मेलन

भाजपा ने पोखरी में बद्रीनाथ विधानसभा का  महिला  मोर्चा सम्मेलन  कर  फूंका चुनावी बिगुल यहां बस स्टेंड पर आयोजित महिला मोर्चा सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रदेश भाजपा  महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष और यमकेशवर विधायक ऋतु खण्डूरी ने कहा कि महिला ही देश और समाज की रीढ़ है।

इन्हीं की बदौलत समाज देश आगे बढ़ता है केवल भाजपा ही महिलाओं को सम्मान देने वाली पार्टी है इसी पार्टी में सुरक्षित रह सकती है भाजपा की डबल की सरकार के राज में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है और देश की सीमाये सुरक्षित है।

इन्होंने केन्द्र की  प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी की सरकार और प्रदेश की  पुस्कर सिंह धामी की विकास योजनाओं की उपलब्धिया गिनाई और कहा  बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट महिला सशक्तिकरण के धोतक है वहीं बद्रीनाथ के विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार का उद्देश्य राष्ट्र हित है इस लिये देश का नेतृत्व सुरक्षित हाथों में होना चाहिए।

इसलिए  2022 के चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिताकर प्र्रदेश की बागडोर सौपे   इस अवसर पर  नन्द प्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष हिमानी वैष्णव, नगरपालिका अध्यक्ष गौचर  मंजू बिष्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पोखरी सुशीला रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर विष्ट,महिला मोर्चा अध्यक्ष पोखरी माहेश्वरी नेगी, सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र विष्ट, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष चन्द्रकाला तिवारी,  ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाल भंडारी, नगर मंडल अध्यक्ष पोखरी जितेंद्र सती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजया रावत भाजपा प्रभारी चमोली विजय कपरवाण , गढ़वाल संयोजक सुशीला विष्ट, केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल, महिला मोर्चा चमोली सुषमा रावत, प्रभारी बद्रीनाथ रमेश मैखुरी, मौजूद थे।

News Reporter
पंकज चतुर्वेदी 'नमामि भारत' वेब न्यूज़ सर्विस में समाचार संपादक हैं। मूल रूप से गोंडा जिले के निवासी पंकज ने अपना करियर अमर उजाला से शुरू किया। माखनलाल लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक पंकज ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी में पत्रकारिता की और पंजाब केसरी के साथ काम करते हुए राष्ट्रीय राजनीति को कवर किया है। लेकिन मिट्टी की खुशबू लखनऊ खींच लाई और लोकमत अखबार से जुड़कर सूबे की सियासत कवर करने लगे। 2017 में पंकज ने प्रिंट मीडिया से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरफ रुख किया। उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित चैनल न्यूज वन इंडिया से जुड़कर पंकज ने प्रदेश की राजनीतिक हलचलों को करीब से देखा समझा। 2018 से मार्च 2021 तक जनतंत्र टीवी से जुड़े रहें। पंकज की राजनीतिक ख़बरों में विशेष रुचि है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही पॉलिटिकल रिपोर्टिंग की तरफ झुकाव रहा है। वह उत्तर प्रदेश की राजनीति की बारीक समझ रखते हैं।
error: Content is protected !!