; जल्द ही दिल्ली के सड़कों पर दौड़ेगी लंदन की इलेक्ट्रिक टैक्सी, जानिए टैक्सी के फायदे - Namami Bharat
जल्द ही दिल्ली के सड़कों पर दौड़ेगी लंदन की इलेक्ट्रिक टैक्सी, जानिए टैक्सी के फायदे

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। टेस्ला के बाद लंदन की एलईवीसी कंपनी भी भारत में इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने जा रही है।हो सकता है कि अगले कुछ महीनों में जब आप दिल्ली की सड़कों पर निकलें और आपको अपने सामने से लंदन टैक्सी गुजरती हुई दिखाई दे। जी हां, लंदन टैक्सी यानी वही ब्लैक कार जिसे ब्रिटेन के कई शहरों में बतौर टैक्सी चलाया जाता है।

आपको बताते चलें लंदन ईवी कंपनी ने भारतीय राजधानी दिल्ली में इलेक्ट्रिक रूप में इस कार को लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारत में इसे टीएक्स नाम से पेश किया जाएगा। गाड़ी के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, यानी यह लंदन टैक्सी जैसी ही दिखेगी, लेकिन पेट्रोल, डीजल या गैस से नहीं बल्कि बैटरी से चलेगी।

वहीं कंपनी भारत में तेजी से बढ़ रहे इलेक्ट्रिक कारों के बाजार के बीच अपनी भी उपस्थिति दर्ज कराना चाहती है। टीएक्स शून्य प्रदूषण उत्सर्जन कार है और इसमें रेंज एक्सटेंडर भी लगाया गया है। कंपनी का दावा है कि दो अलग-अलग मोड के आधार पर यह कार फुल चार्ज बैटरी के साथ 101 किलोमीटर और 500 किलोमीटर तक चल सकेगी। रेंज एक्सटेंडर की मदद से इसे 500 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा।

टीएक्स कार छह सीटर होगी और दिव्यांगों के लिए इसमें खास तौर पर सुविधा दी गई है। आवश्यकता पड़ने पर इस कार की सिटिंग व्यवस्था को ड्राइवर से पूरी तरह अलग किया जा सकता है।

बता दें लंदन टैक्सी बनाने वाली इस कंपनी की स्थापना 1908 में की गई थी। शुरुआत में कंपनी द्वारा बनाई गई कैब्स को लंदन शहर में बतौर टैक्सी चलाया जाता था। बाद के सालों में इसे दूसरे शहरों तक बढ़ाया गया। 2018 में बदलते समय की मांग के अनुरूप कंपनी ने टीएक्स नाम से इलेक्ट्रिक कैब को ब्रिटेन के बाजार में उतारा था।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!