; कृषि विज्ञान केंद्र कटिया -2 को मिला उत्कृष्ट केवीके का सम्मान
कृषि विज्ञान केंद्र कटिया -2 को मिला उत्कृष्ट केवीके का सम्मान

सीतापुर।कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले कृषि विज्ञान केंद्र कटिया -2 को मिला उत्कृष्ट केवीके का अवार्ड।
उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद लखनऊ के 34वें स्थापना दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 के उपलक्ष्य में  आयोजित उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के द्वारा दिया गया।इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ दया शंकर श्रीवास्तव ने कहा कि यह पुरस्कार केवीके के द्वारा किसानों के हित में नित नए नवाचारों को लेकर मिला है।वहीं कृषि विज्ञान केंद्र में ग्रामीण महिलाओ को स्वावलंबी बनाने एवं उनको आजीविका से जोड़ने के साथ- साथ उनको प्रशिक्षित किया जाता है।किसानों को देशी विधियों की जानकारी देकर घर पर ही खाद बीज को लेकर उन्हें जानकारी दी जा रही हैं।

मोटे अनाज पर दिया जा रहा विशेष जोर

किसानों को कम लागत और पानी से कैसे उनकी आय में वृद्धि हो सके इसके लिए किसानों को मोटे अनाज के प्रति जागरूक किया जा रहा है।साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र के प्रक्षेत्र पर मोटे अनाज जैसे, सावा,कोदो,मडुवा, रागी, आदि परंपरागत श्री अन्न का अपने नियमित भोजन में शामिल करने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।

कृषि विज्ञान केंद्र  किसानों के हित में अच्छा कार्य कर रहा है।सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुचा रहा है।केवीके की इस उपलब्धि के लिए केंद्र के अध्यक्ष डॉ दया शंकर शंकर श्रीवास्तव सहित सभी को बहुत बहुत बधाई।

डॉ श्रवण कुमार सिंह
उप कृषि निदेशक प्रसार

News Reporter
error: Content is protected !!