; दिल्ली भाजपा किसान मोर्चों के बुलंद इरादों के सामने केजरीवाल सरकार ने घुटने टेके-आदेश गुप्ता - Namami Bharat
दिल्ली भाजपा किसान मोर्चों के बुलंद इरादों के सामने केजरीवाल सरकार ने घुटने टेके-आदेश गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के संघर्ष के आगे केजरीवाल सरकार ने घुटने टेक दिए और बे-मौसम बारिश की वजह से किसानों के बर्बाद हुए फसल का मुआवजा देने का ऐलान आखिरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को करना ही पड़ा।

आदेश गुप्ता ने कहा कि-

मुख्यमंत्री आवास के बाहर दिल्ली देहात के किसानों के साथ प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष विनोद सहरावत के नेतृत्व में जिस तरह से प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन किया और पिछले दो महीनों से भाजपा किसानों के साथ मिलकर लगातार उनके संघर्ष में साथ है, उसी का नतीजा है कि आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर के हिसाब से किसानों के बर्बाद हुए फसल का मुआवजा देना पड़ा है, लेकिन जिस तरह से किसानों को नुकसान हुआ है, उसके अनुसार यह मुआवजा काफी नहीं है। इसलिए मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए ताकि किसानों को उनके बर्बाद हुए फसल के अनुसार भरपाई मिल सके। 

दिल्ली देहात के लोगों के लिए भाजपा कटिबद्ध है एवं संघर्षरत है। यह किसानों की जीत है और भारतीय जनता पार्टी आगे भी इसी तरह से किसानों के हर संघर्ष में साथ रहेगी। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को चेताया कि अपने वायदे के अनुसार अगर मुख्यमंत्री द्वारा अगले 45 दिनों के अंदर मुआवजे के पैसे किसानों के एकाउंट में नहीं आए तो भाजपा फिर से किसानों के साथ सड़कों पर होगी।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!