; करीना कपूर को भा गया युवराज सिंह का पंजाबी में बोलना, सिक्सर किंग ने कहा- बेबो द डोला पावे रौला - Namami Bharat
करीना कपूर को भा गया युवराज सिंह का पंजाबी में बोलना, सिक्सर किंग ने कहा- बेबो द डोला पावे रौला

भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह क्रिकेट के मैदान से सोशल मीडिया तक हर जगह साथी खिलाड़ियों के साथ मजाक-मस्ती करते नजर आते थे। इसी बीच सिक्सर किंग बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा करीना कपूर के साथ भी मस्ती करते नजर आए। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया जिस पर युवी और बेबो दोनों ने कमेंट भी किया।

इस वीडियो की शुरुआत में सबसे पहले करीना युवी से कहती हैं कि, प्लीज क्या एक बार आप फिर से बोलेंगे, आपका पंजाबी बोलने का ढंग बहुत सेक्सी है। इसके बाद इस वीडियो में युवराज कुछ पंजाबी शब्द और बातें बोलते हैं जिसका करीना अपने स्टाइल में या फिर अंग्रेजी में रिप्लाई करती दिख रही हैं।

इसी कंवर्सेशन के बीच युवराज बोलते हैं बेबो दा डोला, जिसके रिप्लाई में करीना कपूर खाना अपनी बॉडी दिखाने का एक्शन करती हैं। दरअसल ये वीडियो एक कंपनी का ऐड वीडियो है। आखिरी में दोनों स्टार्स उस ब्रांड का प्रचार करते हुए भी दिखते हैं।

करीना और युवराज ने इस वीडियो पर कैप्शन भी दिए हैं। युवराज सिंह ने लिखा है कि, बेबो दा डोला पावै रौला। वहीं बेबो इस पर लिखती हैं कि, त्वाडी कूल कैट स्क्वॉड्स । दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज तक कई लोगों ने कमेंट किए हैं और रिएक्शन दिए हैं। ज्यादातर लोगों ने दोनों के इस वीडियो पर पसंद किया है और हार्ट इमोजी के साथ रिएक्शन दिए हैं।

गौरतलब है कि युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके रिटायरमेंट की घोषणा की थी। वहीं करीना कपूर को आखिरी बार 2020 में आई अंग्रेजी मीडियम मूवी में बड़े पर्दे पर देखा गया था।

इससे पहले अक्टूबर के महीने में युवराज सिंह और करीना कपूर की एकसाथ कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में दोनों स्टार्स अलग-अलग पोज देते नजर आ रहे थे। दोनों यहां एक ब्रांड के प्रमोशन के लिए साथ आए थे। इन तस्वीरों में करीना कपूर पिंक जैकेट और ब्लैक ट्राउजर पहने थीं और युवराज सिंह सफेद कैजुअल ड्रेस में थे।

News Reporter
पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर बनाने वाली निकिता सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से ताल्लुक रखती हैं पिछले कुछ सालों से परिवार के साथ रांची में रह रहीं हैं और अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी सेवा दे रहीं हैं। नेशनल ब्रॉडकास्टिंग अकादमी से पत्रकारिता में स्नातक करने के बाद निकिता ने काफी समय तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यूज़ पोर्टल्स में काम किया। उन्होंने अपने कैरियर में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग के साथ-साथ वॉइस ओवर में भी तजुर्बा हासिल किया। वर्त्तमान में नमामि भारत वेब चैनल में कार्यरत हैं। बदलती देश कि राजनीती, प्रशासन और अर्थव्यवस्था में निकिता की विशेष रुचि रही है इसीलिए पत्रकारिता की शुरुआत से ही आम जन मानस को प्रभावित करने वाली खबरों पर पैनी नज़र रखती आ रही हैं। बेबाकी से लिखने के साथ-साथ खाने पीने का अच्छा शौक है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ में योगदान जारी है।
error: Content is protected !!