![झाँसी : घोटाले पर सिचाई विभाग के कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज](https://www.namamibharat.com/wp-content/uploads/2021/01/b8aa282f-9b02-4c1f-b2aa-11d106130852-e1611404402409-795x385.jpg)
रिपोर्ट – विवेक राजपूत झाँसी
झाँसी : सिंचाई विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के मामले को लेकर आज पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी ने बताया कि थाना नवाबाद में सिंचाई विभाग के बेतवा प्रखंड के अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने वित्तीय अनियमितताओं का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस में दर्ज प्राथमिकी में उमेश ने तत्कालीन अधिशासी अभियंता संजय कुमार सहित कई लोगों को आरोपी बनाया है। दर्ज प्राथमिकी में अवगत कराया गया है कि तत्कालीन अधिशासी अभियंता ने राजकीय कोष से लगभग 77 लाख से भी अधिक की धनराशि निकालकर उसका गबन कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर के अनुसार दर्ज मुकदमे की विवेचना की जा रही है और जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।