; सेब सिटी के रूप में विकसित हो रहा हर्षिल,सेब की बागवानी के साथ पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
सेब सिटी के रूप में विकसित हो रहा हर्षिल,सेब की बागवानी के साथ पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

उत्तरकाशी।सेब की बागवानी को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की सहायता के लिए  हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।इसी क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा उत्तरकाशी जिले के हर्षिल में दो दिवसीय सेब महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में बागवानी विशेषज्ञों, स्थानीय जन-प्रतिनिधियों तथा सेब उत्पादकों के सहयोग से इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। मुख्य उद्यान अधिकारी डा. डीके तिवारी ने बताया कि सीमांत हर्षिल क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सेब की बागवानी की जाती है।

जिसे देखते हुए  वर्ष 2018 एवं 2019 में हर्षिल में दो बार सेब महोत्सव आयोजित हुए थे। लेकिन कोरोना काल से यह महत्वपूर्ण आयोजन बंद हो गया था।इस क्षेत्र के सेब को नई पहचान दिलाने के लिए उसकी बेहतर ब्रांडिंग करने और सेब उत्पादन को प्रोत्साहित कर बागवानों की आय बढाने के उपाय करने के साथ ही बागवानी को पर्यटन विकास से जोड़ने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने पुनः पहल करते हुए हर्षिल में 19 से 20 अक्टूबर तक दो दिवसीय एप्पल फेस्टीवल-2023 का आयोजन कराया जा रहा है।

इसदो दिवसीय फेस्टीवल के दौरान सेब की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनियां महत्वपूर्ण आकर्षण होगी। विशेषज्ञों द्वारा बागवानों को सेब उत्पादन से संबंधित तकनीकी जानकारी एवं बागवानी के नए तौर-तरीकों से भी अवगत कराया जाएगा। फेस्टीवल में हिमांचल प्रदेश के उद्यान विशेषज्ञ भी किसानों के साथ सेब उत्पादन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को साझा करेंगे और बागवानी में आने वाली कठिनाईयों का समाधान बताएंगे। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में जिले से बाहर के किसानों को भी आमंत्रित किया गया है।

News Reporter
मोहित शुक्ला, उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रहते हैं और नमामि भारत में जर्नलिस्ट हैं।और पिछले 5 सालों से कृषि क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे हैं. इससे पहले वो गाँव कनेक्शन में भी पत्रकारिता कर चुके हैं। कृषि और इनवायरमेंट उनका पसंदीदा क्षेत्र है।
error: Content is protected !!