; इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ गोंडा जिले का नाम
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ गोंडा जिले का नाम

जनपद में 22 अक्टूबर को एक साथ 11000 कन्या पूजन का हुआ था कार्यक्रम

विशाल सिंह
गोंडा
।विगत 22 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि के महाष्टमी को जनपद में एक साथ 11000 कन्या पूजन का कार्यक्रम किया गया था जिसके दृष्टिगत जिले का नाम इंडिया ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ। शनिवार को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि ने जनपद गोंडा पहुंचकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा को सौंपा प्रमाण पत्र। दीपावली के शुभ अवसर पर जनपद को प्रमाण पत्र मिलने के बाद जनपदवासियों को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि ने गोंडा डीएम से उनके कैम्प कार्यालय पर मिलकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट उनको सौंपा है, जिससे पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। शारदीय नवरात्रि में दुर्गा महाष्टमी के दिन जिले के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज टॉमसन के मैदान में 11000 कन्याओं का एक साथ कन्या पूजन करके एक रिकॉर्ड बनाया गया था जिसको लेकर के लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों द्वारा 11000 कन्याओं के पूजन कार्यक्रम की डिटेल मांगी गई थी।

इन्हीं सारी जानकारी को लेने के बाद इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि शनिवार को जनपद में छोटी दीपावली के दिन गोंडा पंहुचे। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रतिनिधि आसिफ खान ने गोंडा डीएम नेहा शर्मा से उनके कैम्प कार्यालय पर मुलाकात करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट सौंपा है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने 11000 कन्याओं के कन्या पूजन कार्यक्रम को शक्ति वंदन का नाम दिया था और एक साथ 11000 कन्याओं को बैठाकर उनका कन्या पूजन किया था। अब ऐसे में गोंडा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने के बाद जनपदवासियों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए हर्ष का माहौल है क्योंकि आज दीपावली के दिन इतनी बड़ी सौगात गोंडा वासियों को मिली है।

News Reporter
error: Content is protected !!